Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 8:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मशरूम खाने के हैं शौकीन तो अभी ही संभल जाइये, हो सकते हैं ये नुकसान… 
    बिहार

    मशरूम खाने के हैं शौकीन तो अभी ही संभल जाइये, हो सकते हैं ये नुकसान… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 28, 2024Updated:December 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: मशरूम अपने टेस्ट और न्यूट्रिशनल वैल्यू के कारण दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है। यह अलग-अलग तरह की डिशेज में इस्तेमाल होता है और इसमें कैल्शियम, विटामिन डी, पोटेशियम, निकोटिनिक एसिड और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

    हालांकि, मशरूम एक तरह का फंगस है और कुछ लोगों को इससे एलर्जी या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन सिचुएशन में डॉक्टर मशरूम खाने से बचने की सलाह देते हैं।

    किडनी की समस्या

    किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को मशरूम खाने से बचना चाहिए। दरअसल, मशरूम में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो किडनी पर जरूरत से ज्यादा बोझ डाल सकते हैं और किडनी की बीमारी को और भी खराब बना सकते हैं।

    एलर्जी की समस्या

    मशरूम में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनसे कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। मशरूम खाने के बाद त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको मशरूम खाने के बाद ऐसी कोई समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं

    मशरूम का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को मशरूम हजम करने में मुश्किल होती है। इसलिए, मशरूम को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

    फूड पॉइजनिंग

    अगर मशरूम को ठीक से नहीं पकाया जाता है या यह खराब हो जाता है तो इसे खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। फूड पॉइजनिंग के लक्षणों में उल्टी, दस्त, बुखार आदि समस्याएं हो सकती हैं।

    लिवर की समस्या

    मशरूम की कुछ वैरायटी में टॉक्सिन्स पाए जाते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, जंगली मशरूम को खाने से बचना चाहिए।

    प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग

    प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को मशरूम का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ तरह के मशरूम गर्भ में पल रहे बच्चे या स्तनपान कराने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

     

    health Health News hindi news lifestyle News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में महिला सम्मान योजना विवाद : LG ने दिए जांच के आदेश तो AAP ने BJP पर साधा निशाना
    Next Article बिहार न्यूज़: अपने छत पर चालू करे खेती,सरकार देगी सब्सिडी

    Related Posts

    बिहार

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025
    बिहार

    ये इकाइयां तय कर रही बिहार के औद्योगिक और कृषि विकास की नई दिशा : CM नीतीश

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इस जिले में जल्द लगने वाला है रोजगार मेला, जानें पूरी Details

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.