Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 2:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»संघर्षों के आदि हमारे साथी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत हूं : लालू प्रसाद यादव
    झारखंड

    संघर्षों के आदि हमारे साथी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत हूं : लालू प्रसाद यादव

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 4, 2025Updated:August 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिशोम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने संदेश में कहा, “संघर्षों के आदि हमारे साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं। उनके साथ सांझा संघर्षों की अनेक यादें जुड़ी हैं। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में उनकी महत्ती भूमिका रही है।” उन्होंने आगे कहा कि समस्त राजद परिवार इस दुख की घड़ी में शिबू सोरेन के परिजनों और समर्थकों के साथ है। लालू प्रसाद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

    संघर्षों के आदि हमारे साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूँ।

    उनके साथ सांझा संघर्षों की अनेक यादें जुड़ी है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में उनकी महत्ती भूमिका रही है।

    समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार दुख की इस घड़ी में…

    — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 4, 2025

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने शोक संदेश में कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, कद्दावर नेता, गरीब, वंचित, उपेक्षित और मेहनतकश वर्गों के स्वर, आदिवासी अधिकारों के प्रबल पैरोकार अभिभावक दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने शिबू सोरेन के सामाजिक न्याय और आदिवासी कल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि इन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, कद्दावर नेता, गरीब वंचित उपेक्षित और मेहनतकश वर्गों के स्वर, आदिवासी अधिकारों के प्रबल पैरोकार अभिभावक दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।

    ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।…

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 4, 2025

    वहीं, तेज प्रताप यादव ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के पुरोधा शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने आजीवन दलित, आदिवासी एवं वंचित समाज के लिए लड़ाई लड़ी। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन जी, उनके परिवार व प्रशंसकों के साथ हैं।” उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के पुरोधा शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत ही दुःखद है।

    उन्होंने आजीवन दलित, आदिवासी एवं वंचित समाज के लिए लड़ाई लड़ी।

    इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन जी,उनके परिवार व प्रशंसकों के साथ है।

    मैं भगवान से कामना करता… pic.twitter.com/Pi2IyuBz9E

    — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 4, 2025

    शिबू सोरेन के निधन से झारखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर है। उनके सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों के लिए किए गए योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

    I am deeply saddened by the demise of our struggle-ridden friend Dishom Guru Shibu Soren: Lalu Prasad Yadav संघर्षों के आदि हमारे साथी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत हूं : लालू प्रसाद यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड ने खोया अपना मसीहा, चाईबासा समाहरणालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    Next Article दिशोम गुरु के सम्मान में DC ऑफिस में शोकसभा, उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि…

    Related Posts

    झारखंड

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025
    झारखंड

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025
    झारखंड

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.