Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 1:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»वन विभाग के जागते ही थम गया दलमा में शिकार
    जमशेदपुर

    वन विभाग के जागते ही थम गया दलमा में शिकार

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वन विभाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक विशु शिकार पर्व सेंदरा दलमा के जंगलों में सोमवार को मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार वन विभाग की सख्त निगरानी और व्यापक जनजागरूकता अभियान के चलते शिकार की घटनाएं लगभग ना के बराबर हैं। हालांकि शाम तक असल स्थित का पता लग पाएगा कि वन क्षेत्र में कितने वनप्राणियों का शिकार हुआ है।एक ओर सेंदरा वीर रविवार शाम से ही पारंपरिक तैयारी के साथ दलमा की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वन विभाग ने शिकार रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

    वन विभाग ने दलमा की तलहटी से लेकर अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में 17 चेकनाके बनाए हैं, जिन पर 55 से अधिक वनकर्मी और 12 अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दलमा क्षेत्र को पांच जोन में बांटकर हर जोन में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सेंदरा के दौरान किसी भी वन्य प्राणी के शिकार को कानून का उल्लंघन माना जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    वन विभाग ने सेंदरा वीरों से अपील की है कि वे इस पर्व को केवल सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा के रूप में मनाएं, पारंपरिक हथियारों तक सीमित रहें और किसी प्रकार के आधुनिक या अवैध हथियारों का प्रयोग न करें। बीते वर्षों में देसी कट्टा तक बरामद होने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे परंपरा की आड़ में अपराध की आशंका बनी रहती है।

    दलमा पश्चिम रेंजर दिनेश चंद्रा के अनुसार, तीन माह से चल रहे जनजागरूकता अभियान का असर साफ दिख रहा है। जहां पहले हजारों की संख्या में सेंदरा वीर आते थे, इस बार उनकी संख्या में भारी कमी देखी जा रही है और अब तक शिकार की कोई घटना सामने नहीं आई है।

    Also Read : बिहार का एक और जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, पार्थिव शरीर मंगलवार को पहुंचेगा घर

    Also Read : बोकारो में अज्ञात युवक की छुरा मा’रकर ह’त्या

    Awareness campaign Dalma forest Dalma Hills Dalma Sanctuary Environmental Protection forest department action forest department monitoring forest festival hunting ban hunting control Jharkhand news Sendra 2025 Sendra festival traditional festival traditional Sendra Tribal community tribal tradition Vishu hunting wildlife conservation wildlife hunting आदिवासी परंपरा आदिवासी समुदाय जंगल पर्व जनजागरूकता अभियान झारखंड न्यूज दलमा अभयारण्य दलमा जंगल दलमा हिल्स पर्यावरण सुरक्षा. पारंपरिक त्योहार पारंपरिक सेंदरा वन विभाग कार्रवाई वन विभाग निगरानी वन्यजीव शिकार वन्यजीव संरक्षण विशु शिकार शिकार नियंत्रण शिकार पर रोक सेंदरा 2025 सेंदरा पर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकभी स्वीटी, कभी नेहा तो कभी बनी सीमा, 21 साल की उम्र में की 12 शादियां… सबके साथ किया कांड
    Next Article लाल जोड़े की जगह दुल्हन को ओढ़ना पड़ा कफन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025
    जमशेदपुर

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.