Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 7:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत
    झारखंड

    हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट की डबल बेंच से हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष जॉर्ज कुमार समेत अन्य अधिकारियों को राहत मिली है। चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश पर रोक लगाते हुए बोर्ड को पूरे मामले में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।

    गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बोर्ड से अपने स्तर से जांच करने और अब तक हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी मांगी है। एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट की एकल पीठ ने हाउसिंग बोर्ड से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए आवास बोर्ड के सचिव को निलंबित करने का आदेश दिया था। साथ ही अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड में पदस्थापित सभी इंजीनियरों की संपति, उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी अर्जित की गई संपत्ति की जांच की जाये। अदालत ने यह निर्देश दिया है कि उक्त अधिकारियों की संपत्ति से संबंधित जांच रिपोर्ट छह सप्ताह में कोर्ट के समक्ष सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत की जाये।

    हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस केपी देव की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड के सचिव की कार्यशैली पर कड़ी नाराज़गी जाहिर की थी। कोर्ट ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने आवास बोर्ड के सचिव जॉर्ज कुमार के पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों के नाम से अर्जित की गई संपत्ति की जांच का भी निर्देश एसीबी को दिया था। साथ ही हाई कोर्ट ने एफिडेविट के माध्यम से यह जानकारी मांगी है कि आवास बोर्ड की संपत्ति से कितने अतिक्रमण हटाए गए? अतिक्रमण हटाने में क्या-क्या बाधाएं आती हैं?

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला-खरसावां: बारातियों को लेकर लौट रहा मिनी ट्रक पुल से टकराया, 5 लोगों की मौत, 13 घायल
    Next Article खान सचिव पूजा सिंघल को जेल जाने से पहले ही चक्कर आया, रात बिताने के बाद बढ़ा BP

    Related Posts

    झारखंड

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025
    क्राइम

    जमशेदपुर में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर और एक हाईवा जब्त

    May 10, 2025
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन से बच्ची को किया गया रेस्क्यू

    May 10, 2025
    Latest Posts

    भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर… विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

    May 10, 2025

    फर्जी प्रमाण-पत्र वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

    May 10, 2025

    डोनाल्ड ट्रम्प बोले- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

    May 10, 2025

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025

    जमशेदपुर में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर और एक हाईवा जब्त

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.