Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टाना भगत समुदाय के लोगों को हर वर्ष वस्त्र के लिये दो हजार रुपये देगी सरकार : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    टाना भगत समुदाय के लोगों को हर वर्ष वस्त्र के लिये दो हजार रुपये देगी सरकार : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बनहोरा में टाना भगत अतिथि गृह का उद्घाटन, महात्मा गांधी एवं जतरा टाना भगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया, टाना भगत समुदाय में हर्ष

    Joharlive Team

    रांची। राज्य सरकार जिस तरह सरकारी कर्मियों को वर्दी भत्ता देती है, ठीक उस प्रकार टाना भगत समुदाय के लोगों को सरकार वर्ष में एक बार वस्त्र के लिए दो हजार रुपये देगी। यह नवनिर्मित भवन टाना भगत समुदाय को समर्पित करते हुए मुझे खुशी हो रही है। जिस अनुशासन से टाना भगत रहते हैं, ठीक उस प्रकार इस भवन को रखना है। इस भवन को सम्मान दें। इसे अपने घर के समतुल्य रखें। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री बनहोरा में टाना भगत अतिथि गृह के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

    लोगों के खुशहाल जिंदगी के लिए प्रयासरत सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 वर्ष बाद ऐसी सरकार बनी है जो यहां के लोगों के सुख-दुःख से वाकिफ है। सरकार इस चिंता में लगी रहती है कि कैसे राज्यवासियों को अच्छी और खुशहाल जिंदगी मिले। सरकार आश्वस्त करती है कि आने वाले दिनों में राज्यवासियों के विकास में बेहतर परिवर्तन आयेगा। झारखण्ड का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया। पीड़ा झेली।

    अब जब जिम्मेदारी कंधों पर आई है तो उस संघर्ष का मतलब समझ में आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की बात सरकार तक आनी चाहिए। राज्य की जनता सरकार से अपनी बात नहीं कहेगी तो किससे कहेगी। आपके बीच आपकी सरकार है। अभी हमने चलना शुरू किया है। पूरे साल हम सभी कोरोना संक्रमण में उलझे रहे। उस समय दलित, आदिवासी, गरीब और जरूरतमंदों के साथ आपका बेटा और झारखण्ड का मुख्यमंत्री खड़ा था।

    टाना भगत समुदाय के लोगों को मिलेगी सुविधा

    राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बनहोरा में अतिथि गृह का निर्माण करीब दो करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से हुआ है। अतिथि गृह में 12 कमरे, दो हॉल व भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अतिथि गृह के निर्माण से अब टाना भगत समुदाय के लोगों को ठहरने एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव एल खिन्गायाते, विधायक बंधु तिर्की, उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक, गंगा टाना भगत व टाना भगत समुदाय के लोग उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज: पत्थर लोड हाइवा स्टाफ में रूम घुसा, 2 लोगों की मौत, 4 घयाल
    Next Article साहिबगंज पुलिस ने 7 लड़कियों को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाया, दिल्ली से लाई जाएंगी अपने घर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    झारखंड

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.