Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 8:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेलो! कमांड कंट्रोल रूम, मैं परेशानी में हूं… हेल्प करें
    झारखंड

    हेलो! कमांड कंट्रोल रूम, मैं परेशानी में हूं… हेल्प करें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2023Updated:September 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हेलो! कमांड कंट्रोल रूम… ! मैं राज बोल रहा हूं… यहां छिनतई हो गयी है। जल्द मदद करें। कुछ इस तरह की सुविधा इन दिनों शहर में उपलब्ध कराई जा रही है, जहां बटन दबाते ही आपका चेहरा और लोकेशन कैमरे में दिख जाएगा। यह व्यवस्था स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से संचालित होगी, जहां कॉल करते कुछ ही मिनटों में संबंधित विभाग के लोग आपकी मदद के लिए आपके पास हाजिर हो जाएंगे।

    इमरजेंसी कॉल बॉक्स

    किसी भी तरह की परेशानी होने पर एक बटन दबाकर किसी तरह की सूचना कमांड कंट्रोल को दे सकते हैं या फिर उनसे मदद ले सकते हैं। पीले रंग का बॉक्स शहर के अधिकतर चौक-चौराहों पर रांची स्मार्ट सिटी द्वारा लगाया गया है। इसका नाम ईसीबी(इमरजेंसी कॉल बॉक्स) है। यह बॉक्स रांची स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से कनेक्ट है। शहर के करीब 50 स्थानों पर यह यंत्र लगाया गया है। इससे तत्काल किसी को भी मदद मिल सकती है।

    इमरजेंसी में कर सकते हैं इस्तेमाल

    ईसीबी (इमरजेंसी कॉल बॉक्स) शहर के हर चौक-चौराहों पर लगा हुआ है। आपात स्थिति में आप लाल बटन दबाकर किसी तरह की सूचना कंट्रोल रुम को दे सकते है। या फिर किसी भी विभाग की मदद ने सकते हैं। आपकी हर गतिविधि इमरजेंसी कॉल बॉक्स के बगल में लगे कैमरे में कैद होगा।

    24 घंटे लाल बटन पर आपको मिलेगी सुविधा

    इमरजेंसी कॉल बॉक्स की सुविधा आम जनता को चौबीसों घंटे मिलेगी। कंट्रोल रुम में बैठे कर्मचारी आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। इस बॉक्स की मदद से अग्निशमन, एम्बुलेंस, पुलिस समेत अन्य कई विभागों की सेवा ले सकते हैं। अपराध पर लगाम कसने के लिए यह लाल बटन काफी मददगार साबित होगा।

    इन-इन जगहों पर लगाया गया इमरजेंसी कॉल बॉक्स

    भारत किचन, मेनरोड ओवरब्रीज, कांके रिंग रोड, शनि मंदिर, सहजानंद चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक, राजभवन मोड़्र, पतराटोली रिंगरोड, मेकॉन चौक, सुजाता चौक, ट्राइबल म्यूजियम, कर्बला चौक, लोदमा रिंगरोड, कोकर चौक, टाटीसिल्वे, रतन पीपी, डेली मार्केट चौक, फिरायलाल चौक, तुपुदाना चौक, सिंह मोड, चांदनी चौक, शहीद मैदान चौक, लालपुर चौक, एसएसपी आवास, करमटोली चौक, बड़गाई चौक, बुटी मोड़, कटहल मोड़, न्यू विधानसभा तिराहा, लोवाडीह चौक, दुर्गा सोरेन चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, खेलगांव चौक, नामकुम शनि मंदिर, कुशवाहा चौक, खरसीदाग ओपी थाना, गुटवा जोड़ा तालाब ओवरब्रीज, तिलता रिंगरोड, रामपुर तिराहा, राजेंद्र चौक, प्रेमसंस चौक, बहुबाजार, कांटाटोली चौक, पिस्का मोड़, मिनाक्षी टॉकिज और किशोरी यादव चौक।

    थानेदारों को किया जा रहा है अपग्रेड

    इसको लेकर रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में रांची के सभी थानेदारों को इमरजेंसी कॉल बॉक्स को लेकर ट्रेनिंग दी जा चुकी है। पुलिसकर्मियों को अभी निर्देश दिया गया है कि वह इसका जोर शोर से प्रचार प्रसार करें ताकि लोगों को इसके संबंध में जानकारी हासिल हो सके और वह पुलिस की सहायता ले सकें।

    Command Control Room Ranchi ranchi city news Ranchi Latest News ranchi latest update news ranchi news Ranchi News Today Ranchi Smart City Ranchi Update News कमांड कंट्रोल रूम रांची रांची अपडेट न्यूज रांची न्यूज रांची न्यूज टुडे रांची लेटेस्ट अपडेट न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज रांची सिटी न्यूज रांची स्मार्ट सिटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लांड्रिंग मामले में बच्चू यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
    Next Article अपडेट खबर : गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में एक महिला की मौत, दर्जनाें लोग अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    अमित शाह का बिहार दौरा : BJP की रणनीति और संगठन पर फोकस, सीट बंटवारे पर नहीं होगी बात

    September 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 17, 2025

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.