Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्से के 6 जिलों में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
क्यों हो रही है बारिश?
बंगाल की खाड़ी में 23 से 27 सितंबर के बीच दो मौसमीय सिस्टम बनने की वजह से पूरे राज्य में 28 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
तापमान में गिरावट की उम्मीद
बारिश के बाद झारखंडवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
Also Read : जमीन घोटाला मामले में ED की रेड रांची में, बिल्डरों के घरों में चल रही कार्रवाई
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 23 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : अबूझमाड़ में मुठभेड़ : 40-40 लाख के 2 बड़े नक्सली ढेर, गृह मंत्री और सीएम का बड़ा बयान
Also Read : रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त
Also Read : जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प