Jamtara : जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी के BLO से जुड़े बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी थी। एक कथित वीडियो में मंत्री के कथन “अगर BLO आए तो उन्हें पकड़कर रखिए, मैं आकर छुड़ाऊंगा” को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों ने उन्हें निशाना बनाया।
हालांकि अब मंत्री ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उनका बयान केवल फर्जी BLO और ग्रामीणों को धमकाने वाले अपराधियों के खिलाफ था, न कि असली BLO के खिलाफ। उन्होंने कहा, “मेरी चेतावनी फर्जी लोगों के लिए थी, असली BLO लोकतंत्र की रीढ़ हैं। मैं कभी असली BLO के खिलाफ नहीं गया।”
मंत्री ने बताया कि जामताड़ा में ग्रामीणों ने कई बार फर्जी BLO और साइबर ठगों की शिकायत की है। इसलिए उन्होंने उपायुक्त को जानकारी दी और विशेष निगरानी की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित रखना और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना उनका उद्देश्य था।

इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर भी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिना मुद्दे के उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा को मेरी लोकप्रियता और मेरी सक्रियता से परेशानी है। मैं केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा हूँ।”
वहीं, विपक्ष इस बयान को चुनावी मुद्दा बना रहा है। मंत्री ने दोहराया कि उनका बयान केवल फर्जी और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ था, वास्तविक BLO के खिलाफ नहीं।
जामताड़ा में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है, और कुछ लोग फर्जी BLO बनकर वोटर सूची में नाम जोड़ने या काटने के नाम पर जनता को डराने–धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने इसी मुद्दे को लेकर जनता को सचेत किया, लेकिन भाजपा ने मेरी सीधी-साधी चेतावनी को तोड़-मरोड़कर मुझे “नेशनल हीरो” बनाने का… pic.twitter.com/5O94Twe6bd
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) November 25, 2025
Also Read : चोरी की शिकायत करने वाला ही गिरफ्तार… जानें क्यों

