Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद बनने के राह पर है हजारीबाग, साईडिंग और वर्चस्व को लेकर हुआ खुनी संघर्ष
    झारखंड

    धनबाद बनने के राह पर है हजारीबाग, साईडिंग और वर्चस्व को लेकर हुआ खुनी संघर्ष

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2021Updated:August 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग। बनादाग साईडिंग को लेकर होने वाला झड़प अब खुनी संघर्ष में तब्दील होने लगा है। मंगलवार को दो गुटो में वाद-विवाद इस कदर बढ गया कि ये दोनों गुट आपस में भिड़ गये और जबरदस्त मारकुटाई की। इस लड़ाई में कई लोग घायल हो गये। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सदर विधायक मनीष जायसवाल जब कटकमदाग स्थित कुसुम्भा गांव कार्यक्रम में पहुंचे तो कुछ लोग वहां उनका विरोध करने लगे। विरोध करने वालों को बनादाग के ग्रामीण बताया गया जिनका साईडिंग की वजह से फसलों को नुकसान हो रहा है। वे लोग फसलों के बबार्दी को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे थे। जिसे वहां के विधायक प्रतिनिधि ने मना कर दिया जिसके बाद वाद विवाद इतना बढ गया कि वे लोग आपस में भिड़ गये और घटना घट गयी।

    अभी कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि बानादाग साईडिंग पर भाजपा , कांग्रेस समेंत कई दलों के नेता लगातार भ्रमण कर रहे हैं। वहां के ग्रामीणों को लेकर तरह-तरह के संगठन बनाये जा रहे है। दशार्या ये जाता है कि यह संगठन वहां के ग्रामीणों के मुद्दो और परेशानियों को देखकर उनके समाधान हेतू काम करेगा। लेकिन सच्चाई यहीं है वहां लालची गुर्गो और गुडों की भिड़ जमा कि जा रही है। जिसके पास जितना भिड़ होगा वो वहां उतना ही शक्तिशाली होगा और मलाई लूटने में इन गुर्गो का इस्तेमाल करेगा। ये सारी कवायद वर्चस्व की है। आखिर क्या वजह है कि हर एक दो दिनों पर उस साईडिंग पर अलग-अलग नेतागण जाते हैं। मोर्चा बनता है फिर दूसरे दिन किसी और नेता के जाने पर झड़प होता है।

    हजारीबाग धीरे-धीरे धनबाद बनता जा रहा है। जैसे वहां कुकरमुत्ते की तरह कई संगठन बने हुए हैं। यहां भी वहीं किया जा रहा है। जब से बड़कागांव में कोयला निकालने की शुरूआत हुई है। माफिया, नेता और अपराधियों का उदय हो रहा है। कई धनबाद के बड़े माफिया हजारीबाग का रूख कर रहे हैं। अचानक शहर में नए-नए चेहरे और बेश्किमती गाड़ियों को देखा जा रहा है। काले हीरे के सौदागर आने वाले समय में इस शहर का अमन चैन लूट लेंगे इसमें कोई शक नहीं है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में महिला को एक साथ दे दिया गया कोरोना टीका का डबल डोज, अस्पताल में भर्ती
    Next Article जमशेदपुर में साउथ इंडियन बैंक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.