हजारीबाग : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम के शौचालय में फेंक दी गई नवजात के मामले को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच को लिए अस्पताल प्रबंधन एक ओर जहां सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर लेबर रूम की पंजी की भी जांच की जा रही है। साथ ही अस्पातल प्रबंधन ने घटना के समय कार्यरत सभी कर्मियों से मामले को लेकर लिखित सूचना भी देने का निर्देश दिया है। इसके बाद प्राप्त सारी जानकारियों को पुलिस को सौंपा जाएगा। ज्ञात हो कि गुरूवार की सुबह 8 बजे शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक कुल 17 महिलाओं का प्रसव अस्पताल में कराया गया था।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
