Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jul, 2025 ♦ 10:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग : जेजेएमपी नक्सली संगठन ने पोस्टर चिपकाकर ठेकेदारों को दी चेतावनी
    झारखंड

    हजारीबाग : जेजेएमपी नक्सली संगठन ने पोस्टर चिपकाकर ठेकेदारों को दी चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग। नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) ने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाकर सभी ठेकेदारों को अनुमति लेकर काम करने की चेतावनी दी है। पोस्टर के माध्यम से ठेकेदारों को चेतावनी देते हुये कहा गया है कि काम शुरू करने से पहले संगठन के अभिजीत से मिले। अन्यथा फौजी कार्रवाई की जायेगी।

    ग्रामीण नक्सली पोस्टर देखते ही दहशत में आ गये। इसकी सूचना बड़कागांव थाने को दी। सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह पुलिस पहुंची और पोस्टर को उखाड़ कर जब्त किया। पोस्टर में सभी ठेकेदारों को सूचित करते हुए कहा गया है कि कोई भी काम चालू करने से पहले जेजेएमपी संगठन के अभिजीत जी से बात करे। इसके बाद ही काम चालू किया जाए। अगर बिना बात किए हुए कोई ठेकेदार काम चालू करेंगे तो उसपर जेजेएमपी संगठन फौजी कार्रवाई करेगी। इसकी जिम्मेवारी संगठन की नहीं, बल्कि ठेकेदार की होगी।

    बड़कागांव में जेजेएमपी नक्सली संगठन ने चिपकाया पोस्टरपोस्टर पर टीपीसी मुर्दाबाद, जेजेएमपी जिंदाबाद, नवजनवादी क्रांति जिंदाबाद, दीर्घकालीन लोकायुद्ध जिंदाबाद आदि नारे भी लिखे गये हैं। पोस्टर में जेजेएमपी संगठन के अभिजीत निवेदक है।

    उल्लेखनीय है कि जहां पोस्टर चिपकाया गया है, वहां से 500 मीटर की दूरी पर लंगातू गांव में एनटीपीसी और त्रिवेणी कंपनी का कार्यालय है। बड़कागांव में कई माह बाद किसी संगठन की ओर से पोस्टर चिपकाया गया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाये हथियार को किया बरामद, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
    Next Article झारखंड के दो अपराधी के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़, 1 को लगी गोली व दूसरा गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने की तैयारी

    July 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    राजस्थान में बड़ा हादसा, स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौ’त, 40 अभी भी मलबे में फंसे

    July 25, 2025
    झारखंड

    रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने की तैयारी

    July 25, 2025

    पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने जारी किया सत्र 2025-26 का खेल कैलेंडर, 5 अगस्त से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

    July 25, 2025

    राजस्थान में बड़ा हादसा, स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौ’त, 40 अभी भी मलबे में फंसे

    July 25, 2025

    शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, एफपीआई की बिकवाली से निवेशकों की चिंता बढ़ी

    July 25, 2025

    सड़क हादसे में डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव जख्मी, हायर सेंटर रेफर

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.