Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 5:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»पावर नैप पर हार्वर्ड रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा… जानें क्या
    Facts

    पावर नैप पर हार्वर्ड रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा… जानें क्या

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नैप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अच्छी नींद को बेहतर कामकाज के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी सी झपकी यानी पावर नैप भी आपको तरोताजा और ऊर्जावान बना सकती है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों की ताजा रिसर्च में यह खुलासा हुआ है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में प्रकाशित हुआ है।

    पावर नैप का दिमाग पर असर

    रिसर्च में पाया गया कि पावर नैप के बाद दिमाग के कुछ हिस्सों (कॉर्टेक्स) में तेज और बार-बार दोहराए जाने वाले पैटर्न देखे गए। हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने 25 लोगों के दिमाग की गतिविधियों का अध्ययन किया। प्रमुख लेखक डाना मनोच के मुताबिक, नींद के दौरान शरीर को आराम मिलता है, जिससे हम तरोताजा महसूस करते हैं। अगर पूरी नींद न मिले, तो पावर नैप के जरिए ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

    25 लोगों पर हुआ अध्ययन

    अध्ययन में 25 लोगों की दिमागी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया, जब वे समयबद्ध कार्य कर रहे थे और फिर झपकी ले रहे थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि फैसले लेने और काम करने से जुड़े दिमाग के हिस्सों में नैप के बाद भी सक्रियता बनी रही और पैटर्न दोहराए गए। डाना मनोच का कहना है कि पावर नैप से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है, जो पूरी नींद की तरह ही दिमाग में बदलाव लाता है। हालांकि, वैज्ञानिकों में नैप की अवधि को लेकर मतभेद हैं। कुछ का मानना है कि 10 से 30 मिनट की झपकी भी पर्याप्त होती है।

    नैप

    नींद से जुड़े अन्य शोध

    पावर नैप के फायदों के अलावा, नींद पर हुए अन्य शोध भी महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में पता चला कि गहरी नींद लेने वाले बुजुर्गों में अल्जाइमर का खतरा कम होता है। यह अध्ययन 62 स्वस्थ बुजुर्गों पर किया गया, जिनके पीईटी स्कैन से पता चला कि गहरी नींद लेने वालों ने मेमोरी टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया।

    किशोरों पर भी सकारात्मक प्रभाव

    वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ कैल्गरी के शोधकर्ताओं ने 3,000 से अधिक किशोरों पर अध्ययन किया। इसमें सामने आया कि जल्दी सोने और लंबी नींद लेने वाले बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होते हैं और उनके सामाजिक रिश्ते भी बेहतर होते हैं।

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है।

    Harvard research on power nap made a shocking revelation... know what पावर नैप पर हार्वर्ड रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा... जानें क्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDSP संजीव कुमार पर 1.52 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, तीन जिलों में छापेमारी
    Next Article हमारे वीर पुरखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जायेगा : हेमंत सोरेन

    Related Posts

    fact

    शारदीय नवरात्र 2025 : मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का क्या है प्रिय भोग और वर्जित फल… जानें

    September 22, 2025
    Facts

    व्रत में कुट्टू का आटा क्यों होता है इस्तेमाल… जानिए वजह

    September 22, 2025
    fact

    अलार्म क्लॉक की तेज आवाज बढ़ा सकती है दिल की बीमारियों का खतरा… जानें कैसे

    September 22, 2025
    Latest Posts

    अबूझमाड़ में मुठभेड़ : 40-40 लाख के 2 बड़े नक्सली ढेर, गृह मंत्री और सीएम का बड़ा बयान

    September 22, 2025

    रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त

    September 22, 2025

    जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प

    September 22, 2025

    अजय राय फिर बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष

    September 22, 2025

    एक साल से अलग रह रहे दंपति फिर से मिले, मध्यस्थता केंद्र की बड़ी सफलता

    September 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.