Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मछली खाने से दादा-पोता की मौत, परिवार के 6 अन्य सदस्यों की स्थिति गंभीर; गांव में मचा कोहराम
    झारखंड

    मछली खाने से दादा-पोता की मौत, परिवार के 6 अन्य सदस्यों की स्थिति गंभीर; गांव में मचा कोहराम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : जिले में मछली-चावल खाने से दादा-पोता की मौत हो गई है। वहीं, परिवार के अन्य 6 सदस्यों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति चिंताजनक बता रहे हैं। शुरुआती जांच में मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है।

    मृतक में 80 वर्षीय कुल्लू राणा और 8 वर्षीय उनका पोता बिपिन कुमार शामिल है। जबकि, परिवार की सावत्री देवी (44 वर्ष), इनकी बेटी आरती कुमारी (18 वर्ष), पिंकी कुमारी (14 वर्ष), रिंकी कुमारी (9 वर्ष), बेटा विवेक कुमार (11 वर्ष) और सास भोलवा देवी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 4 एंबुलेंस से सभी पीड़ितों को इलाज के लिए भेजा गया।

    देर रात से ही बिगड़ने लगी थी तबीयत

    बताया जाता है कि देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतुडीह गांव के कुल्लू राणा के परिवार के सभी सदस्य गुरुवार की रात मछली-चावल खाकर सोए थे। अचनाक देर रात से इनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक-एक कर सभी बेसुध होते चले गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ये पड़ोसियों से मदद तक नहीं मांग सके।

    गांव में मचा कोहराम

    सुबह देर तक घर के सदस्यों के नहीं उठने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उठाने का प्रयास किया। घर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद यह खबर गांव में आग की तरह फैली और कोहराम मच गया। गांव के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए। सभी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां पर कुल्लू राणा विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बेहोशी हालत में अन्य सदस्यों को गिरिडीह रेफर किया गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कोरोना के 3704 नये मामले, चार संक्रमितों की मौत
    Next Article नाबालिग के यौनशोषण में युवक गिरफ्तार, शादी से इनकार पर की थी शिकायत

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.