Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 8:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान का भव्य समापन, 14 दिनों में दर्ज की गईं ऐतिहासिक उपलब्धियां
    झारखंड

    झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान का भव्य समापन, 14 दिनों में दर्ज की गईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के विरुद्ध चलाए गए 14 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का भव्य समापन आज रांची के शोरी सभागार, डोरंडा में आयोजित समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह उपस्थित रहीं।

    10 जून से शुरू हुए इस विशेष अभियान ने राज्य में नशा मुक्ति को एक नई दिशा दी, जिसमें व्यापक जनसहभागिता और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गईं। अभियान के दौरान लगभग 12,000 से अधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और 27,000 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

    इसके साथ ही, 3,000 से अधिक विद्यालयों में लगभग 22 लाख छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। हजारों मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित कर जागरूकता को आगे बढ़ाने का कार्य भी किया गया।

    इस मौके पर झारखंड सरकार ने नशा मुक्ति और पुनर्वास से जुड़ी जानकारियों के लिए https://resist.jharkhand.gov.in नामक वेबसाइट भी लॉन्च की, जो अब भविष्य में एक महत्वपूर्ण संसाधन और रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगी।

    मुख्य अतिथि दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा, “नशा युवाओं के सपनों और समाज की ऊर्जा को निगल रहा है। यह अभियान केवल शुरुआत है, हमारा लक्ष्य नशा मुक्त युवा और आत्मनिर्भर झारखंड है। हम पुनर्वास, पुनर्संस्कार और पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

    समापन समारोह में छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न पोस्टर, नारे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के खिलाफ एकजुटता की भावना प्रकट की गई।

    झारखंड सरकार नशे के विरुद्ध इस अभियान को निरंतर जारी रखने और इसे और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Also Read : जगन्नाथपुर मंदिर में नेत्रदान महोत्सव आज, कल निकलेगा रथयात्रा 

    Also Read : स्कूल बस और कंटेनर की हुई टक्कर, 9 लोग घायल

    Also Read : विमान के पंख में मिला चिड़िया का घोंसला, 3 घंटे लेट हुई एयर इंडिया की मुंबई-बैंकॉक फ्लाइट

    14 दिवसीय अभियान 14-day campaign adverse effects anti-drug campaign Awareness campaign Closing Ceremony Deepika Pandey Singh Doranda drug-free Health Campaign Jharkhand Government Jharkhand news Narcotics ranchi Rural Development Minister Shori Auditorium Social Awareness Statewide Campaign Youth Awareness ग्रामीण विकास मंत्री जागरूकता अभियान झारखंड न्यूज झारखंड सरकार डोरंडा दीपिका पाण्डेय सिंह दुष्प्रभाव नशा मुक्ति नशा विरोधी अभियान मादक पदार्थ युवा जागरूकता रांची राज्यव्यापी अभियान शोरी सभागार समापन समारोह सामाजिक जागरूकता स्वास्थ्य अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड को ‘बांग्लादेशी जमाई टोले’ से मुक्ति दिलाने के लिए आजादी की तीसरी लड़ाई जरूरी : गिरिराज सिंह
    Next Article BREAKING : इंस्पेक्टर रैंक के 64 अधिकारी बने DSP… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : हरमू रोड दुर्घटना : ग्रहरत्न दुकान संचालक का बेटा मोहित चला रहा था फॉर्च्यूनर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    August 10, 2025
    जमशेदपुर

    जया प्रदा पहुंचीं जमशेदपुर, बिजनेस अवार्ड शो में की शिरकत

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : बीजेपी ऑफिस के सामने गाड़ी ने रौंदा बाइक सवार को, दो लोगों के म’रने की सूचना

    August 10, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : हरमू रोड दुर्घटना : ग्रहरत्न दुकान संचालक का बेटा मोहित चला रहा था फॉर्च्यूनर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    August 10, 2025

    जया प्रदा पहुंचीं जमशेदपुर, बिजनेस अवार्ड शो में की शिरकत

    August 10, 2025

    BREAKING : बीजेपी ऑफिस के सामने गाड़ी ने रौंदा बाइक सवार को, दो लोगों के म’रने की सूचना

    August 10, 2025

    राजस्व महाभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण : अपर मुख्य सचिव

    August 10, 2025

    डिप्टी सीएम का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- जंगलराज के युवराज दूसरों को कर रहे बदनाम

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.