Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 1:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को दिलायी चीफ जस्टिस पद की शपथ
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को दिलायी चीफ जस्टिस पद की शपथ

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के नवनियुक्त चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को सोमवार को राजभवन के बिरसा मंडप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 14वें चीफ जस्टिस बन गए।

    इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया।

    मौके पर झारखंड हाई कोर्ट के सभी जज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं महुआ माजी समेत कई अधिवक्ता एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    जस्टिस संजय मिश्रा के पिता का नाम मारकंडा मिश्रा और माता का नाम ज्योतिर्मयी मिश्रा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में की है। वर्ष 1977 में पृथ्वीराज हाई स्कूल, बोलांगीर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की। 1982 में बोलनगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स), एमकॉम 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय और एलएलबी की पढ़ाई 1987 में विधि संकाय दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा की।

    उल्लेखनीय है कि सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाए जाने की अधिसूचना बीते शुक्रवार को जारी की गई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी। झारखंड हाई कोर्ट में 20 दिसंबर से चीफ जस्टिस का पद रिक्त था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : समस्तीपुर में पूर्व मुखिया सुरेंद्र समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या
    Next Article दुमका : शिकारीपाड़ा में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर 78 कछुए बरामद, कीमत 7.8 लाख रुपए

    November 7, 2025
    क्राइम

    महागामा में कुएं से महिला का श’व बरामद, पति से विवाद के बाद हो गई थी गायब

    November 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की पहली महिला DGP, ग्रहण किया पदभार, क्या बोलीं… देखें

    November 7, 2025
    Latest Posts

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल बने मम्मी-पापा, पोस्ट कर किया खुशी का इजहार

    November 7, 2025

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर 78 कछुए बरामद, कीमत 7.8 लाख रुपए

    November 7, 2025

    महागामा में कुएं से महिला का श’व बरामद, पति से विवाद के बाद हो गई थी गायब

    November 7, 2025

    तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की पहली महिला DGP, ग्रहण किया पदभार, क्या बोलीं… देखें

    November 7, 2025

    SC ने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश

    November 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.