Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल गंगवार ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और समग्र रूप से स्वस्थ रखने की एक प्रभावशाली पद्धति है। यह शरीर को ऊर्जा, विचारों को स्पष्टता और जीवन को स्थिरता देता है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें।”
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी एक्स पर अपने संदेश में कहा, “करें योग, रहे निरोग। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो हमें प्रकृति के करीब ले जाती है और आंतरिक चेतना को जागृत करती है।”
दोनों नेताओं ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की।
Also Read : CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
Also Read : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Also Read : स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, पांच बच्चे घायल
Also Read : योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
Also Read : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग
Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग
Also Read : रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक
Also Read : मोरहाबादी में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग… देखें वीडियो