Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 7:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी युवाओं को हर लिहाज से मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी युवाओं को हर लिहाज से मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM हेमंत सोरेन

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है। इस राज्य की आदिवासी युवा पीढ़ी को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक सहित अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसमें विभिन्न संस्थाओं का सहयोग काफी कारगर साबित हो सकता है। सरकार सभी के सकारात्मक सहयोग से इस राज्य को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौका था अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्डबीइंग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी स्टीव लेवेन्थल (यूएसए) से मुलाकात का। मौके पर CM हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन को वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन की ओर से आरोहण कार्यक्रम के जरिये आदिवासी युवाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के साथ उनके कल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्यों से स्टीव लेवेन्थल ने अवगत कराया। स्टीव ने इस कार्यक्रम के जरिए आश्रम आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों में आए सकारात्मक बदलावों को भी CM के साथ साझा किया। CM ने इस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा इस राज्य के आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को विस्तार से जाना और उसकी सराहना की।

    युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत

    वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन की झारखंड प्रभारी सुनीता मुंडा ने इस संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने के क्रम में कहा कि यहां के आदिवासी युवाओं में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। विपरीत परिस्थितियों से भी वे लड़ने की पूरी क्षमता रखते हैं। लेकिन, मानसिक रूप से उन्हें थोड़ा मजबूत बनाने की जरूरत है। ऐसे में यह संस्था अपने आरोहन कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। CM ने भी कहा कि आदिवासी युवा मानसिक रूप से कैसे मजबूत हों, इसमें सरकार आपके द्वारा किए गए कार्यों का गहराई से आकलन कर आगे बढ़ेगी।

    आरोहण को शिक्षा के मुख्य प्रणाली से जोड़ने की जरूरत

    वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह संस्था आरोहण के जरिए बिहार की शिक्षा व्यवस्था के साथ जुड़कर काम कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भी आरोहण को शिक्षा के मुख्य प्रणाली मैं कैसे शामिल किया जाए, इसके लिए सरकार गंभीरता से विचार करेगी। इस दिशा में झारखंड के शिक्षकों एवं अधिकारियों की टीम को बिहार में आपके द्वारा किए गए कार्यों को देखने के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे।

    Also Read : प्रेग्नेंसी की झूठी बात सच करने की फिराक में चुराई थी बच्ची, क्या बता गये SSP… देखें

    Government is committed to make tribal youth strong in every way: CM Hemant Soren आदिवासी युवाओं को हर लिहाज से मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में चाहिए शांति और प्यार, तो गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें…
    Next Article जंगल में छिपकर साइबर अपराध को दे रहे थे अंजाम, 8 अपराधी गिरफ्तार 

    Related Posts

    चाईबासा

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025
    जमशेदपुर

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025
    Latest Posts

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025

    पलामू के जेवर दुकान में सेंधमारी, शटर तोड़कर 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.