Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 10:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा, बिजली पानी को लेकर राज्य में हाहाकार
    झारखंड

    गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा, बिजली पानी को लेकर राज्य में हाहाकार

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा है कि राज्य में बिजली और पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बाबजूद इसके राज्य सरकार की निष्क्रियता एवं उदासीनता बनी हुई है।

    महतो ने शुक्रवार को कहा कि बिजली की कटौती कई – कई घंटे हो रही है। जलापूर्ति की भी स्थिति अच्छी नहीं है। कई जगहों पर तो टंकी है, लेकिन पानी नहीं है। इससे जलापूर्ति बाधित है। लोग पानी की खोज में भटक रहे हैं। ग्रामीण इलाकों की तो स्थिति अत्यंत ही खराब है। सरकार का क्रियाकलाप ऐसा बना हुआ है कि जैसे इन विषयों से कोई सरोकार नहीं है।

    उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दसवीं एवं 12वीं सीबीएसई के बच्चों की परीक्षा चल रही है और बिजली की आंख मिचौली भी व्यापक रूप से जारी है। आम जनों की क्या कहें सरकार को छोटे-छोटे बच्चे की भी चिंता नहीं है। पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुजुर्गों एवं मरीजों का हाल बुरा हो गया है। एक तरफ केंद्र सरकार के झारखंड में आने वाले मंत्री कहते हैं कि देश में बिजली की कमी नहीं है, दूसरी ओर राज्य में बिजली की कटौती जारी है। इससे राज्य सरकार की अकर्मण्यता का पता चलता है।

    उन्होंने कहा कि सरकार के संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों कुछ लेना-देना भी नहीं रह गया है। आलम यह है कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी निभाने में विफल है और अपनी विफलता का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा जनप्रतिनिधियों को भी उठाना पड़ रहा है। बिजली और पानी को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों का कोप भाजन भी बनना पड़ रहा है। लोगों में राज्य सरकार के प्रति गुस्सा और आक्रोश है। इसको देखते हुए राज्य सरकार अपनी कार्यशैली बदले और राज्य को बिजली संकट से उबारने का काम करे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
    Next Article उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले में दिल्ली से रांची तक सार्वजनिक चर्चा करना कोर्ट की अवमानना के दायरे में आता है: प्रतुल

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025: भीड़भाड़ वाले दिनों में नहीं मिलेगा ‘शीघ्र दर्शनम पास’

    July 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    July 8, 2025
    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    अमेरिका ने लगाया 40% तक का टैरिफ, कई देशों को भेजा सख्त संदेश

    July 8, 2025

    शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट

    July 8, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : अवैध हथियार सप्लायर राजा मुठभेड़ में मा’रा गया

    July 8, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार

    July 8, 2025

    श्रावणी मेला 2025: भीड़भाड़ वाले दिनों में नहीं मिलेगा ‘शीघ्र दर्शनम पास’

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.