Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक बड़ा मौका है। रांची के खेलगांव में 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवा भाग ले सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती
- अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
- अग्निवीर (तकनीकी)
- अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड:
जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास किया है, उनके एडमिट कार्ड ईमेल पर भेजे गए हैं। इसके अलावा, वे www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवार रांची सेना भर्ती कार्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज:
- रंगीन एडमिट कार्ड (ऑनलाइन जनरेटेड)
- चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि
- सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां
- एंड्रॉयड फोन लाना अनिवार्य है
रैली में मिलने वाली सुविधाएं
- मेडिकल और एंबुलेंस सुविधा
- ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था
- विश्राम क्षेत्र और जरूरी सुविधाएं
- सभी सुविधाएं सुबह 4:00 बजे से उपलब्ध रहेंगी
नोट: अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए समय पर ही रैली स्थल पहुंचना होगा।
Also Read : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अशोक राम ने थामा JDU का दामन