Giridih : गिरिडीह शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर नगर निगम के नए भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मेयर प्रमिला मेहरा के कार्यालय कक्ष में हुई, जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने पर विस्तार से चर्चा की गई।
उच्चस्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी
बैठक में उपमहापौर सुमित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कौशर अली, ट्रैफिक इंस्पेक्टर डुगनु टोपनो, नगर आयुक्त प्रशांत लायक समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। सभी ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या पर गंभीरता से विचार किया।
बढ़ते वाहनों से बिगड़ रही व्यवस्था
अधिकारियों ने माना कि शहर में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या और अव्यवस्थित पार्किंग जाम की सबसे बड़ी वजह बन रही है। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई सुझाव सामने आए, जिनमें नो-पार्किंग नियमों को सख्ती से लागू करना, अतिक्रमण हटाना, प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना और ट्रैफिक नियंत्रण को और मजबूत करना शामिल है।
सिग्नल व्यवस्था सुधारने पर जोर
शहर के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त करने और जरूरत पड़ने पर नए सिग्नल लगाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
Also Read : खूंटी में युवक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, इलाके में सनसनी


