Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Nov, 2025 ♦ 6:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, कैबिनेट ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, कैबिनेट ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।

    कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2022 तक मिलता रहेगा। पहले सितंबर 2022 को ये योजना खत्म हो रही थी। केंद्र के इस फैसले से देश के 81 करोड़ से अधिक लोगों को एक बार फिर से राहत मिली है। अब देश के जरूरतमंदों को दिसंबर 2022 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

    क्या है पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना

    कोरोना महामारी के चलते देश में लगे लॉकडाउन में PM गरीब कल्याण अन्न योजना को 2020 मार्च में शुरू किया गया था।
    शुरू में यह योजना अप्रैल से जून 2020 तक के लिए थी। फिर इसे बढ़ाया गया और नवंबर 2021 तक के लिए इसे लागू किया गया।
    इसके बाद सरकार इस योजना को आगे बढ़ाती रही। गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो चना हर महीने दिया जाता है। यह अनाज राशन की दुकानों के माध्यम से लोगों को मिलता है।

    इन्हें मिलता है योजना का लाभ
    इस योजना के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पहचान किए गए लोगों को मुफ्त राशन देती है। NFSA ने 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन मिलने वालों की सूची में रखा है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन, कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा और उसके ऊपर होता है।

    महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?
    महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

    इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें.. (बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट

    आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 28% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3080 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,080 रुपए हुई। पहले 17% DA के लिहाज से आपको 12,870 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब DA में 11% इजाफा कर 28% करने से हर महीने 1210 रुपए का फायदा हुआ।

    #National News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, हेमंत सोरेन के तुष्टिकरण वाली कानून व्यवस्था की पोल खुल गई
    Next Article पलामू : माओवादी नक्सली संगठन का सदस्य अमरनाथ चमार गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    TN MRB भर्ती 2025: असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर आवेदन शुरू

    November 25, 2025
    देश

    राम मंदिर शिखर पर पीएम मोदी ने किया धर्म ध्वजारोहण

    November 25, 2025
    देश

    हेली गुबी ज्वालामुखी की राख दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची, एयरलाइनों ने रूट बदले

    November 25, 2025
    Latest Posts

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025

    Whatsapp अब सिर्फ बैन नहीं बताएगा, यूज़र्स को देगा सही मैसेजिंग गाइड

    November 25, 2025

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025

    पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    November 25, 2025

    चाईबासा में हाथी की संदिग्ध मौ’त से मचा हड़कंप

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.