Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 12:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा में गरजे जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस और झामुमो ने आदिवासियों को लूटा, इन्हें राज्य के विकास से कोई लेनादेना नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा में गरजे जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस और झामुमो ने आदिवासियों को लूटा, इन्हें राज्य के विकास से कोई लेनादेना नहीं

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चाईबासा। वोटरों को साधने पहुंचे भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कोल्‍हान के चाईबासा में कांग्रेस और झामुमो पर करारा हमला बोला और कहा कि दोनों ने आदिवासियों को लूटा। झामुमो और कांग्रेस में सिर्फ़ कुर्सी की दोस्ती है। इसे विकास से कोई लेनदेना नहीं है। ये स्वार्थ की राजनीति करते हैं। जब अलग झारखंड की मांग चल रही थी, उस समय कांग्रेस के लोग यहां की जनता पर गोली चलवा रहे थे।

    कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों के नाम पर लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं। लेकिन जब आदिवासियों के हित की बात आई तो घड़ियाली आंसू बहाने लगे। इन्होंने पिछड़ों को उनका हक नहीं दिया। मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। हमारे देश के सैनिक वन रैंक-वन पेंशन की लंबे समय से मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस मांग पर कुछ नहीं किया। नरेन्द्र मोदी ने 22 लाख फौजियों को वन रैंक-वन पेंशन का लाभ दिया और 11 हजार करोड़ रुपये फौजियों के घर पहुंचाए।
    उन्‍होंने कहा कि झारखंड राज्‍य का सपना अटल बिहारी वाजपेयी ने साकार किया और उसे भाजपा की डबल इंजन की सरकार संवार रही है। झारखंड में आपने भाजपा का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकसभा में 14 में से 12 सीटें भारतीय जनता पार्टी को और एक हमारे सहयोगी दल को दी। इस लोकसभा चुनाव में 2014 की तुलना में 6 लाख वोट ज्यादा आपने भाजपा को दिए। आपने समर्थन दिया तो पीएम मोदी ने इस छोटे से कार्यकाल में भारत की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी जी के नेतृत्व में जहां देश आगे बढ़ा, वहीं रघुवर दास के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ा। उन्‍होंने कहा कि 5 साल में आपने देखा है कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, स्थाई सरकार, कोई खरीद फरोख्त नहीं, ऐसी भाजपा की सरकार चली है। झारखण्ड की तकदीर और तस्वीर बदली है। देश में एक माहौल था कि झारखंड की सरकार तो ऐसी है, कभी चलती है, बदलती है, राष्ट्रपति शासन लगता है… कभी विधायक इधर होते हैं, उधर होते हैं। लेकिन आपने भाजपा की स्थाई सरकार दी।

    jharkhand Latest news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : पहले पार्टियां उड़ाती थीं भाजपा के घोषणापत्र का मजाक, अब मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता: राजनाथ
    Next Article जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी 2 को हजारीबाग में, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    चतरा

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.