Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Sep, 2025 ♦ 12:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोल कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और डीओ होल्डरों को गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की चेतावनी- तीन महीने तक सभी मासिक भुगतान रोकें
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और डीओ होल्डरों को गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की चेतावनी- तीन महीने तक सभी मासिक भुगतान रोकें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : “कोयलांचल के सभी कोल कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और डीओ होल्डरों को सूचित किया जाता है कि तेतरियाखाड़ कांड के बाद जब मेरे पीछे एनआईए लगा था, तब मैंने कोयलांचल का सारा काम अमन साहू को सौंप दिया था। और अमन साहू से यह प्रचार फैलाया गया कि मैं (सुजीत सिन्हा) और अमन साहू अलग हो चुके हैं। हाथी के दांत खाने के और दिखावे के, इसी तर्क पर हम लोग काम करते रहे हैं। क्योंकि सुजीत सिन्हा के पिलर नींव पर अमन साहू का गिरोह खड़ा है, और अब चोटका (अमन साहू) हम लोगों के बीच नहीं रहा, इसलिए मुझे फिर से खुलकर आना पड़ रहा है। सभी कोल कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और डीओ होल्डरों से अनुरोध है कि अगले तीन महीने तक सभी मासिक भुगतान रोकें। सितंबर 2025 में क्या करना है, आपको सभी को सूचित किया जाएगा।” इन धमकी भरे शब्दों के साथ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम से पोस्ट शेयर किया है। सुजीत सिन्हा फिलहाल जेल में बंद है। यह पोस्ट सुजीत सिन्हा के नाम पर बने फेसबुक अकाउंट पर बीते 30 मई को पोस्ट किया गया है। अब यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

    धमकी भरे इस पोस्ट में आगे जिक्र है… “मेरे द्वारा बनाई गई एक कुर्सी पर मैं जिसको बैठाता हूं, वही व्यक्ति मयंक सिंह होता है। अजरबैजान में मयंक सिंह (सुनील मीना) के पकड़े जाने के बाद जो व्यक्ति मयंक सिंह बना था (जो अभी तक आप लोगों से संपर्क करता रहा), उसे अब कुर्सी से हटा दिया गया है, क्योंकि वह कोयलांचल से हटकर भी सिविलियन, जमीन कारोबारियों और व्यवसायियों से भी वसूली के लिए कॉल कर रहा है। क्योंकि वह आप सभी से अभी तक संपर्क करता रहा था, इसलिए भुगतान की सूची और सभी के नंबर उसी के पास हैं। तो हो सकता है कि वह आप लोगों को कॉल करके भुगतान देने के लिए कहे। इसलिए आप सभी को पहले ही आगाह कर दिया गया है। तीन महीने बाद मैं यह नहीं सुनूंगा कि भुगतान मयंक को दे दिया था। इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे। एक और जरूरी बात, अमन साहू का फेसबुक आईडी इसी के पास है। अगर उस आईडी से कुछ भी पोस्ट होता है, तो वह अब मान्य नहीं होगा, क्योंकि मैं अब मुख्य धारा से जुड़ गया हूं। इसी तीन महीने के अंदर साहू गिरोह के प्रति समर्पित किसी योग्य सदस्य को फिर से नेतृत्व का काम सौंप दिया जाएगा। सुजीत सिन्हा @ अनंत”

    यहां याद दिला दें कि कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से उसके गैंग की कमान मयंक सिंह और राहुल सिंह ने संभाल ली थी। इसके कुछ रोज बाद प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया था कि आजाद सिरकार ‘कमांडर’ और राहुल सिंह ‘मुखिया जी’ इस गैंग को लीड करेंगे। अब सुजीत सिन्हा के नाम से यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

    Also Read : चतरा में पुल निर्माण कार्य करा रहे मुंशी का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

    Also Read : कोल इंडिया ने राजमहल क्षेत्र के तीन अधिकारियों को दी प्रोन्नति

    Gangster Sujit Sinha's warning to coal traders transporters and DO holders - stop all monthly payments for three months कोल कारोबारियों ट्रांसपोर्टरों और डीओ होल्डरों को गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की चेतावनी- तीन महीने तक सभी मासिक भुगतान रोकें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज प्रताप के समर्थन में उतरे RJD सांसद, कहा- दो शादियां हिन्दू रीति-रिवाजों में वैध
    Next Article मणिपुर में बाढ़ का कहर, 19,811 लोग प्रभावित और 3,365 घर क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    जमशेदपुर

    धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान को लेकर बवाल, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

    September 8, 2025
    जमशेदपुर

    दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर DC-SP ने की बैठक, दिए कई निर्देश

    September 8, 2025
    झारखंड

    रांची में तीन बड़े फ्लाईओवर परियोजनाओं पर मंथन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जरूरी निर्देश

    September 8, 2025
    Latest Posts

    धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान को लेकर बवाल, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

    September 8, 2025

    दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर DC-SP ने की बैठक, दिए कई निर्देश

    September 8, 2025

    रांची में तीन बड़े फ्लाईओवर परियोजनाओं पर मंथन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जरूरी निर्देश

    September 8, 2025

    महज एक कंफ्यूजन में नाहक मा’रा गया रवि कुमार, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें

    September 8, 2025

    सिदगोड़ा में विवाहिता की मौ’त, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप …

    September 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.