Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Sep, 2025 ♦ 9:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जमशेदपुर में सेवा पखवाड़ा, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…
    जमशेदपुर

    पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जमशेदपुर में सेवा पखवाड़ा, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शनिवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष, सेवाभाव और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को प्रदर्शित करती एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया।

    प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद विद्युत महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान राजनीतिक सफर तक की झलकियां चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की गई हैं। इसमें उनके संघर्ष, राजनीतिक उपलब्धियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को दिखाया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण “विकसित भारत” का चित्रण है, जिसमें रक्षा, शिक्षा, विज्ञान, कृषि, रोजगार, विदेश नीति और सार्वजनिक विकास जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति को दर्शाया गया है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही राष्ट्र सेवा और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा का भाव उनके मन में रहा है। महतो ने पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

    प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों और राजनीतिक सफर की छोटी-छोटी झलकियां प्रस्तुत की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात से लेकर दिल्ली तक मोदी ने पूरी पारदर्शिता और सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया है।

    कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने प्रस्तुत किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा रविवार सुबह 9 बजे से राजस्थान भवन, मानगो-डिमना रोड में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। फोर्टिस अस्पताल कोलकाता और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में न्यूरोलॉजी, नेत्र जांच, सामान्य चिकित्सक, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑर्थोपेडिक, बीएमआई, पीएफटी, बाल रोग और त्वचा संबंधी अन्य जांच निःशुल्क की जाएगी। आवश्यक दवाइयां भी शिविर में उपलब्ध कराई जाएंगी।

    इस कार्यक्रम के प्रभारी ब्रह्मानंद अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता होंगे। फोर्टिस अस्पताल के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. तमाजीत चक्रवर्ती विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश भास्कर, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सुमित शर्मा, डॉ. रानी ठाकुर सहित कई अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Barkunwar Gagrai Bjp Citizen service Fortis Hospital Free Health Checkup Health camp jamshedpur jharkhand Modi Exhibition Narendra modi political event public welfare. Purnima Netralaya Rajasthan Bhavan Seva Pakhwara Vidyut Mahato
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेल रोको आंदोलन : चाकुलिया स्टेशन पर परेशान यात्रियों की मदद को आगे आई मारवाड़ी युवा समिति
    Next Article आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    September 20, 2025
    जमशेदपुर

    रेल रोको आंदोलन : चाकुलिया स्टेशन पर परेशान यात्रियों की मदद को आगे आई मारवाड़ी युवा समिति

    September 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पत्थर कारोबारी मोहसिन खान को PLFI से मिली जान की धमकी, बोला- संगठन को सहयोग करना होगा, नहीं तो…

    September 20, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    September 20, 2025

    पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जमशेदपुर में सेवा पखवाड़ा, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    September 20, 2025

    रेल रोको आंदोलन : चाकुलिया स्टेशन पर परेशान यात्रियों की मदद को आगे आई मारवाड़ी युवा समिति

    September 20, 2025

    पत्थर कारोबारी मोहसिन खान को PLFI से मिली जान की धमकी, बोला- संगठन को सहयोग करना होगा, नहीं तो…

    September 20, 2025

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.