Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 11:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग
    चतरा

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गों को अवैध पिस्टल, जिंदा गोली और गिरोह के पर्चों के साथ गिरफ्तार किया है। इन लोगों के गिरफ्तार होते ही हाल ही में राजधर साइडिंग और NTPC टंडवा में हुई फायरिंग की घटनाओं का भी खुलासा हो गया है।

    चतरा पुलिस कप्तान सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो मैदान के पास किसी आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टंडवा एसडीपाओ प्रभात रंजन बरवार (आईपीएस) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार देर रात कारो मैदान में छापेमारी की और मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों असजद रजा, शाहजहां अंसारी, महफूज आलम उर्फ लालू और गुलजार अंसारी उर्फ राजू बताये गये। सभी की उम्र 21 से 25 साल के बीच है। असजद रजा और महफूज आलम उर्फ लालू चतरा के रहने वाले हैं। वहीं, शाहजहां अंसारी और गुलजार अंसारी उर्फ राजू का घर रांची में है। इन लोगों के पास से दो 7.65 एमएम की पिस्टल, 10 जिंदा गोली, तीन एंड्रायड मोबाइल फोन और ‘राहुल सिंह आजाद सरकार’ लिखा चार पर्चा बरामद किया गया। शाहजहां अंसारी और महफूज आलम का आरपाधिक इतिहास रहा है। शाहजहां के खिलाफ तीन और महफूज के खिलाफ एक मामला पुलिस फाइल में दर्ज है।

     

    फायरिंग कांड का खुलासा

    पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कबूल किया कि उन्होंने ही 18 अगस्त 2025 को राजधर साइडिंग और 20 सितम्बर 2025 को NTPC टंडवा में लेवी वसूलने के उद्देश्य से हाईवा पर फायरिंग की थी। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है और फायरिंग में प्रयुक्त हथियारों को भी बरामद कर लिया गया है।

    Also Read : पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    Four members of the notorious Rahul Singh gang were arrested for allegedly firing at Rajdhar Siding and NTPC for levy. Four members of the notorious Rahul Singh gang were arrested; the Rajdhar Siding and NTPC Tandwa firing incidents were exposed. कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार राजधर साइडिंग व NTPC टंडवा फायरिंग का हो गया खुलासा लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फायरिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025
    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    झारखंड

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.