तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत; 2 लोग घायल

देवघर: मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया बुढ़वा कुरा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग घायल हैं। मरने वाले लोगों की पहचान सपना देवी, मोहित कुमार, उपेंद्र कुमार राजा कुमार के रूप में की गई है। वहीं, विक्की कुमार और दर्पण कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार के कटिहार से पंजीकृत वाहन से यात्रा पर निकलते थे।

इसमें साहिबगंज का रहने वाला विक्की अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ था। वहीं, गोड्ड़ा के रहने वाले साढ़ू उपेंद्र अपने बेटे राजा के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो से लोगों को निकाला गया। इसमें तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गाड़ी विक्की नाम का व्यक्ति चला रहा था। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Exit mobile version