Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 10:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आजसू नेता के घर में हुई लूट का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    आजसू नेता के घर में हुई लूट का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : बोडाम थाना क्षेत्र में आजसू नेता माणिक चंद्र महतो के घर में हुई लूट का खुलासा हो गया है। इस मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान परिमल सिंह, बुद्धेश्वर सिंह,सुधन्या गोराई और अजय गोराई के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और लूट गए रुपयों में से 44 हजार की राशि बरामद कर ली है।

    जांच में पता चला कि पहली घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह ने हाथीखेदा मंदिर के पुजारी गिरिजा प्रसाद सिंह सरदार के घर में भी चोरी की। वारदात का शिकार हुए मानिक चंद्र महतो ईट भट्टा संचालक हैं। सुधन्या गोराई भी इसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। घटना का मास्टर माइंड परिमल सिंह है। सुधन्या गोराई अजय गोराई का बेटा है। दोनों बाप-बेटे इस गिरोह का अहम हिस्सा थे।

    पूरे मामले की जानकारी देते हुए SSP डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि माणिक चंद्र महतो के घर में गत 14 जनवरी को परिवार के लोगों को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान कुल 2.50 लाख रुपये की डकैती की गई थी। वहीं 23 जनवरी को हाथीखेदा मंदिर के पुजारी गिरिजा प्रसाद सिंह सरदार के घर में डकैती का प्रयास किया गया था।

    अनुसंधान के क्रम में पुलिस को घटना में 7 लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली। जांच में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो अपराधी आपस में बाप-बेटे हैं। पुलिस ने परिमल सिंह के घर से 44 हजार रुपये, चाकू और अन्य सामान बरामद किए हैं। घटना के बाद सभी लोगों ने रुपयों को आपस में बांट लिया था।

    बुद्धेश्वर सिंह ने रुपये किसी को उधर में दे दिए। सुधन्या और अजय गोराई ने इन रुपयों को अपने घर में इस्तेमाल कर लिया। बताया जा रहा है कि लूट के लिए इनपुट जुटाने का काम सुधन्या ने किया। पूरी योजना परमिल ने तैयार की। पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयत्न कर रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉज में फंदे से लटका मिला रेलकर्मी की लाश, विभागीय कार्रवाई का कर रहा था सामना
    Next Article अवैध बालू उत्खनन मामले में ब्रह्मदेव प्रसाद रांची से गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त​​​​​​​

    Related Posts

    Uncategorized

    रांची के सभी अंचलों में लगा जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर निपटारा…

    October 7, 2025
    झारखंड

    नामकुम अंचल कार्यालय में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर…

    October 7, 2025
    झारखंड

    लौटेगी सीएम हेमंत सोरेन की BMW X7 कार, दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश…

    October 7, 2025
    Latest Posts

    रांची के सभी अंचलों में लगा जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर निपटारा…

    October 7, 2025

    नामकुम अंचल कार्यालय में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर…

    October 7, 2025

    लौटेगी सीएम हेमंत सोरेन की BMW X7 कार, दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश…

    October 7, 2025

    निरहुआ और आम्रपाली दुबे के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज… जानिए वजह

    October 7, 2025

    जमशेदपुर पुलिस का क्राइम कंट्रोल अभियान, 55 वारंटी सलाखों के पीछे

    October 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.