Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 12:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार : जहरीला स्नैक्स रिंग्स खाने से चार 4 बच्चे बीमार, एक की मौत
    झारखंड

    लातेहार : जहरीला स्नैक्स रिंग्स खाने से चार 4 बच्चे बीमार, एक की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। जिले में इन दिनों डुप्लीकेट और निम्न दर्जे का स्नैक्स बड़ी मात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। इसी क्रम में जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाही गांव में जहरीला स्नैक्स रिंग्स खाने से चार बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। बीमार बच्चों में से एक बच्ची की मौत आज इलाज के दौरान हो गई। तीन बच्चों का इलाज किया जा रहा है। जिनमें से दो को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

    दरअसल चारों बच्चे रविवार की शाम गांव के ही एक दुकानदार से रिंग्स खरीद कर खाए थे। रिंग्स खाने के बाद बच्चों की स्थिति अचानक बिगड़ने लगी। बच्चों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बच्चों के परिजन उन्हें लेकर तत्काल चंदवा अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को रिम्स रेफर कर दिया गया। इन बच्चों में एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि रिंग्स एक्सपायरी डेट का हो गया था।

    स्थानीय ग्रामीणों की माने तो चंदवा के अलावे लातेहार जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बड़े पैमाने पर नकली स्नैक्स की बिक्री जमकर हो रही है। दुकानदार अपने फायदे के लिए लोगों के जीवन को दांव पर लगाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। हालांकि कई छोटे दुकानदारों को भी यह पता नहीं होता कि बड़े दुकानदार के द्वारा जो उन्हें सामग्री दी गई है वह असली है या नकली। ऐसे में बड़े दुकानदारों के चक्कर में फंस कर छोटे दुकानदार निम्न गुणवत्ता वाले सामान भी बेचने को मजबूर होते हैं।

    घटना के बाद लातेहार के समाजसेवी संतोष पासवान ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। रिंग्स खाने से बीमार हुए बच्चों का इलाज किया जा रहा है। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : पेड़ से लटकते महिला का शव बरामद
    Next Article सिमडेगा में युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त

    September 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प

    September 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अजय राय फिर बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष

    September 22, 2025
    Latest Posts

    अबूझमाड़ में मुठभेड़ : 40-40 लाख के 2 बड़े नक्सली ढेर, गृह मंत्री और सीएम का बड़ा बयान

    September 22, 2025

    रांची के पिठोरिया में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर ट्रक जब्त

    September 22, 2025

    जेसीआई के एक्सपो उत्सव का हुआ भव्य समापन, अगले साल फिर लौटने का लिया संकल्प

    September 22, 2025

    अजय राय फिर बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष

    September 22, 2025

    एक साल से अलग रह रहे दंपति फिर से मिले, मध्यस्थता केंद्र की बड़ी सफलता

    September 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.