Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 7:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेती-किसानी में युवाओं का बदलना चाहते हैं नजरिया, शुरू करेंगे इंटीग्रेटेड फार्मिंग की ट्रेनिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेती-किसानी में युवाओं का बदलना चाहते हैं नजरिया, शुरू करेंगे इंटीग्रेटेड फार्मिंग की ट्रेनिंग

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार धोनी ने किसी मैच में चौके या छक्के की बरसात नहीं की है बल्कि रांची स्थित अपने फार्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती करके सबको चौंका दिया है। धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस का नाम है ईजा। उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी की जन्मस्थली उत्तराखंड में ईजा भाषा का शाब्दिक अर्थ होता है- मां।

    धोनी इन दिनों इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम (आईएफएस) के तहत ऑर्गेनिक खेती कर सब्जियों के अलावा डेयरी फार्म से दूध और तालाब की मछलियों को बेच कर चर्चा में हैं। वहीं उन्होंने सेहत के फायदेमंद कड़कनाथ मुर्गा की भी फॉर्मिंग करने की योजना बनाई है। धोनी खुद इंटीग्रेटेड फार्मिंग कर झारखंड के अलावा देशभर के किसानों को प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराना चाहते हैं और युवाओं का खेती-किसानी और पशुपालन को लेकर नजरिया भी बदलने का इरादा रखते हैं।

    धोनी रांची के नगड़ी प्रखंड अंतर्गत हल्हू गांव में लगभग 43 एकड़ भूमि पर इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम यानी आईएफएस के तहत खेती, बागवानी और पशुपालन कर रहे हैं। फार्मिंग टीम के सलाहकार रौशन कुमार बताते हैं की फिलहाल आम अमरूद, पपीता, स्ट्रॉबेरी, गोभी, प्याज और टमाटर की खेती की बड़े पैमाने पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉर्म हाउस में मिक्स फॉर्मिंग की जा रही है, यहां उन्नत किस्म की खेती की जाती है।

    रौशन कुमार ने बताया कि फार्म हाउस में साहिवाल और 73 एचएफ जैसी उन्नत नस्ल की 75 गाय पाली जा रही है। फार्म हाउस में बहुत जल्द ही मछली पालन होगा और मशहूर कड़कनाथ मुर्गे की बांग भी सुनाई देगी। धोनी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि हर कोई इनसे जुड़ना चाहता है। इनके फार्म हाउस के उत्पादों की खरीदारी आम आदमी कर सके इसके लिए रांची में दो-तीन जगहों पर स्टॉल बनाए गए हैं, जहां से लोग हरी ताजी सब्जियों के साथ शुद्ध दूध भी खरीद सकते हैं।

    हालांकि सब्जियां, दूध, मछली और अन्य उत्पाद को बाजार में भेजने के पहले उनका उपयोग धोनी अपने घर में खुद करते हैं, इसके अलावा फार्म हाउस में काम करने वाले करीब 75 कर्मियों के अलावा आसपास के ग्रामीण उपभोग करते हैं। उसके बाद ही सारी सब्जियों, दूध और अन्य उत्पादों को बाजार भेजा जाता हैं। फिलहाल इनके फार्म हाउस में 70 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा झारखंड समेत देश के अधिक से अधिक किसान इंटीग्रेटेड फॉर्मिंग के गुर यहां आकर सीखे इसके लिए भी धोनी ने खाका तैयार कर रखा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके अंचल में 25 एकड़ सरकारी जमीन घोटाले मामले की एसीबी करेगी जांच, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी स्वीकृति
    Next Article रांची : कोरोना काल में सड़क हादसे में आयी कमी, इस साल कटे 1.75 लाख चालान, 21 हजार ड्राइविंग लाइसेंस किए गए सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.