Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री
    विदेश

    पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kathmandu : नेपाल में सुशीला कार्की ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नेपाल की प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया गया है। नई अंतरिम सरकार को 6 महीने के भीतर, यानी 5 मार्च 2026 तक नए संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

    भारत ने किया स्वागत

    भारत सरकार ने सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली नेपाल की नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम नेपाल के साथ मिलकर शांति, स्थिरता और दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे।” भारत ने नेपाल को एक करीबी पड़ोसी और लोकतांत्रिक साझेदार बताया।

    राजनीतिक संकट का अंत

    नेपाल में तीन दिन के राजनीतिक संकट के बाद यह बदलाव हुआ। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपा गया है। यह फैसला Gen-Z प्रदर्शनकारियों की मांगों के बाद लिया गया, जिन्होंने संसद भंग करने की मांग की थी। मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था।

    शपथ समारोह में ये रहे मौजूद

    शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के मुख्य न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा प्रमुख और राजनयिक शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई इस मौके पर मौजूद एकमात्र पूर्व पीएम थे। केपी शर्मा ओली समारोह में नहीं दिखे। उन्होंने पत्र में बताया कि सेना ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा है।

    Gen-Z का जश्न

    सुशीला कार्की की नियुक्ति की खबर के बाद काठमांडू में Gen-Z समूह के युवाओं ने राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। एक युवती ने फेसबुक पर लिखा, “हां, अब मेरा देश मां के प्यार और स्नेह से चलेगा।”

    राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

    शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने सुशीला कार्की को बधाई दी और कहा, “आप देश को बचाने में सफल होंगी।” नेपाल में कई दिनों से चल रही राजनीतिक अस्थिरता अब खत्म हो गई है।

    Also Read : झारखंड एटीएस की रडार पर राहुल सिंह, अजरबैजान-जॉर्जिया से संभाल रहा अपराध का सिंडिकेट

    Former judge Sushila Karki became the first woman Prime Minister of Nepal New interim government in Nepal: Sushila Karki becomes the first woman Prime Minister नेपाल में नई अंतरिम सरकार : सुशीला कार्की बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड एटीएस की रडार पर राहुल सिंह, अजरबैजान-जॉर्जिया से संभाल रहा अपराध का सिंडिकेट
    Next Article रांची-पूर्णिया के लिए नई हवाई सेवा शुरू, 17 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

    Related Posts

    विदेश

    गाज़ा में युद्धविराम के बावजूद हवाई हमले, 30 लोगों की मौ’त

    October 29, 2025
    विदेश

    कतर के अमीर शेख से मिले ट्रंप, बोले- मध्य पूर्व में अब शांति एक हकीकत

    October 26, 2025
    देश

    पूर्वी तिमोर बनी ASEAN की 11वीं सदस्य, ब्राजील भी चाहता है जगह

    October 26, 2025
    Latest Posts

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025

    सोना-चांदी की कीमतों में आज उछाल, MCX पर सोना 119,890 और चांदी 145,271 रुपये

    October 29, 2025

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025

    NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, CO, SDO और OSD जख्मी

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.