Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 1:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर वोट डालने से रोक, NID ‘लॉक’
    विदेश

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर वोट डालने से रोक, NID ‘लॉक’

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेख
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ कार्रवाई का दायरा और सख्त होता जा रहा है। देश के चुनाव आयोग ने अब उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) लॉक कर दिया है, जिससे वह आगामी आम चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगी।

    चुनाव आयोग के सचिव अख्तर अहमद ने बुधवार को प्रेस को बताया कि जिन लोगों का एनआईडी लॉक कर दिया गया है, वे विदेश में रहकर भी वोट नहीं दे सकते। उन्होंने सीधे नाम नहीं लिया, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शेख हसीना की बहन शेख रेहाना, बेटे सजीब वाजेद जॉय और बेटी साइमा वाजेद पुतुल के एनआईडी भी ब्लॉक कर दिए गए हैं।

    इसके अलावा, उनके परिवार के अन्य सदस्य जैसे रेहाना की बेटियां ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक, अजमीना सिद्दीक, और भतीजे रदवान मुजीब सिद्दीक बॉबी, साथ ही हसीना के पूर्व सुरक्षा सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) तारिक अहमद सिद्दीकी, उनकी पत्नी और बेटी को भी मतदान से रोक दिया गया है।

    क्यों की गई यह कार्रवाई?

    यह कदम उस समय उठाया गया है जब शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने अदालत की अवमानना के एक मामले में 6 महीने जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद, 5 अगस्त 2024 को हसीना की सरकार एक हिंसक छात्र आंदोलन के चलते गिरा दी गई, और वह भारत भाग गईं।

    इस राजनीतिक उथल-पुथल के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया। उन्होंने सत्ता में आने के बाद अवामी लीग की गतिविधियों को निलंबित कर दिया और हसीना समेत कई वरिष्ठ नेताओं पर मानवता के विरुद्ध अपराध सहित अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा शुरू कराया।

    इस समय शेख हसीना पर बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में अनुपस्थिति में मुकदमा चल रहा है। अभियोजन पक्ष ने जुलाई 2024 के विद्रोह के दौरान कथित अत्याचारों के लिए मृत्युदंड की मांग की है।

    विपक्ष के हालात

    अवामी लीग के ज्यादातर नेता या तो भूमिगत हैं या विदेश में निर्वासन में रह रहे हैं। विद्रोही भीड़ ने नेताओं की संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया है, जिसमें बांग्लादेश के संस्थापक और हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान का ऐतिहासिक 32 धानमंडी आवास भी शामिल है।

    Former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina barred from voting; her national identity card 'locked' बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर वोट डालने से रोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस साल कलश स्थापना कब, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त
    Next Article मेले में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    विदेश

    उत्तरी अफगानिस्तान में भूकंप, ताजिकिस्तान-उज्बेकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

    November 3, 2025
    विदेश

    यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, ब्लैक सी के तुआप्से पोर्ट में लगी आ’ग

    November 2, 2025
    विदेश

    मेक्सिको के स्टोर में लगी भीषण आ’ग, 23 की मौ’त

    November 2, 2025
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.