Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 6:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पतरातु के रमणीय वातावरण में विदेशी मेहमानों ने उठाया लुत्फ, जेएसएलपीएस के उत्पादों के स्टॉल पर डेलिगेट्स ने की खरीदारी
    जोहार ब्रेकिंग

    पतरातु के रमणीय वातावरण में विदेशी मेहमानों ने उठाया लुत्फ, जेएसएलपीएस के उत्पादों के स्टॉल पर डेलिगेट्स ने की खरीदारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़। मद्धिम संगीत, पक्षियों की चहचहाहट, पतरातु डैम के किनारे बना रिसोर्ट शुक्रवार को विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी में व्यस्त था। जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने आए मेहमान भी झारखंड के रमणीय वातावरण के कायल हो गए। कुछ मेहमान पलाश के वृक्षों को निहार रहे थे, तो कुछ डैम में बोटिंग का आनंद लेते दिखाई दिए। रिसोर्ट में मेहमानों का स्वागत झारखंड की संस्कृति और परम्परा के अनुरूप किया गया। ढोल, नगाड़े की थाप पर नृत्य करते झारखंड के कलाकारों ने प्रतिनिधियों का मनमोह लिया।

    जेएसएलपीएस के उत्पादों के स्टॉल पर मेहमानों ने की खरीदारी

    जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत का तरीका एकदम अनूठा और आकर्षक था। रिसोर्ट के किनारे जेएसएलपीएस प्रोडक्ट्स के स्टाल लगाए गए थे। साथ ही खादी ग्राम उद्योग की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। विदेशी मेहमानों में झारखंड के प्रोडक्ट को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। उन्होंने जेएसएलपीएस के इन स्टॉल से कई खाद्य प्रोडक्ट की खरीदारी की। साथ ही खादी ग्राम उद्योग के स्टॉल पर भी मेहमानों ने जाकर उनके प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली।

    झारखंडी वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी

    विदेशी मेहमानों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे झारखंड की संस्कृति और संगीत से जुड़े वाद्य यंत्र। झारखंड की संस्कृति और संगीत से जुड़े वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। विदेशी डेलिगेट्स ने वाद्ययंत्रों के प्रति गहरी रुचि दिखाई और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।

    मेहमान नवाजी से हुए गदगद

    जी 20 की बैठक में भाग लेने आए विदेशी मेहमानों ने झारखंड में हॉस्पिटलिटी को लेकर काफी तारीफ की। उन्होंने बताया कि झारखंड का नेचर आकर्षित करने वाला है। खासकर यहां की मेहमान नवाजी बेहतरीन रही। उन्हें जी-20 की बैठक के साथ-साथ यहां की प्रकृति और यहां के लोगों के बारे में काफी जानकारी मिली। झारखंड के लोक नृत्य को भी उन्होंने काफी सराहा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा बजट सत्र: सदन के बाहर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी प्रेम प्रकाश के खिलाफ ईडी कोर्ट में आरोप गठित

    Related Posts

    झारखंड

    वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा पुलिस एसोसिएशन, किनका… जानें

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा पुलिस एसोसिएशन, किनका… जानें

    July 4, 2025

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.