Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 10:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार बोर्ड मैट्रिक का परीक्षा परिणाम के लिए बस कुछ देर का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बोर्ड मैट्रिक का परीक्षा परिणाम के लिए बस कुछ देर का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2020Updated:May 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार बोर्ड के मैट्रिक 2020 का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षार्थी रिजल्ट बोर्ड वेबसाइट onlinebseb.in/ और biharboardonline.com पर देख सकते हैं।

    85 फीसदी से अधिक उत्तीर्णता की संभावना 
    मैट्रिक परीक्षा 2020 के रिजल्ट में छात्रों को 20 फीसदी अतिरिक्त विकल्प वाले प्रश्नों का फायदा होगा। इससे रिजल्ट का पास प्रतिशत बढ़ सकता है। मैट्रिक 2020 में पहली बार बोर्ड ने सभी विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 20 फीसदी अतिरिक्त विकल्प छात्रों को दिया था। यानी 100 अंकों की परीक्षा में 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये। इसमें से 50 प्रश्न का जवाब छात्रों को देना था। इसका फायदा इस बार के रिजल्ट में भी दिखेगा। 20 फीसदी अतिरिक्त विकल्प वाले प्रश्न होने से वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर देने में छात्रों को सुविधा मिली। बोर्ड सूत्रों की मानें तो इस बार 85 फीसदी तक उत्तीर्णता की संभावना है। ज्ञात हो कि 2019 में 80.73 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

    17 से 24 फरवरी तक ली गई थी परीक्षा 
    मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक आयोजित की गयी थी। परीक्षा में कुल 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थी ने फार्म भरा था। इसमें सात लाख 83 हजार 034 छात्राएं और सात लाख 46 हजार 359 छात्र शामिल थे। हर दिन परीक्षा दो पाली में ली गयी थी। प्रथम पाली में सात लाख 74 हजार 415 और दूसरी पाली में सात लाख 54 हजार 978 परीक्षाथी शामिल हुए। 

    लॉकडाउन के कारण रिजल्ट में देरी 
    बोर्ड की मानें तो मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल में घोषित कर दी जाती। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन होने से मूल्यांकन बाधित हो गया। इस कारण रिजल्ट अप्रैल में जारी नहीं हो पाया।

    पिछले दो वर्षों का रिजल्ट 
    2018 का रिजल्ट

    प्रथम श्रेणी    1 लाख 89 हजार 326 
    द्वितीय श्रेणी    6 लाख 63 हजार 884 
    तृतीय श्रेणी    3 लाख 55 हजार 103 

    2019 का रिजल्ट
    प्रथम श्रेणी    2 लाख 90 हजार 666 
    द्वितीय श्रेणी    5 लाख 56 हजार 131 
    तृतीय श्रेणी    4 लाख 54 हजार 450

    24 मार्च 2020 को जारी हुए थे 12वीं के नतीजे–
    बिहार बोर्ड ने इस साल भी बहुत ही कम समय में 12वीं नतीजे घोषित किए थे। 24 मार्च को जारी किए गए नजीते परीक्षा समेत महज 40 के भीतर जारी कर दिए थे।  इस साल इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्ष में कुल 12,04,834 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से  6,56,301 छात्र तथा 5,48,533 छात्राएं थीं। परीक्षा का आयोजन राज्य के 1283 केंद्रो पर किया गया था। इस बार कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स स्ट्रीम में कुल मिलाकर 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि पिछले साल 79.76 प्रतिशत पास हुए थे। साइंस संकाय में नेहा कुमारी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) के टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है। आर्ट्स में सक्ष्य कुमारी ने 474 अंक (94.80 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है।

    #Bihar News Bihar Board 10th Result Bihar Board Result BSEB Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1.45 लाख, अब तक 4167 लोगों की मौत
    Next Article आयुष्मान खुराना बोले, मेरी फिल्मों का साउथ में पुनर्निर्माण किया जा रहा है, जानकर अभिभूत हूं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव : NDA ने जारी किया घोषणापत्र, 25 बड़े वादों का ऐलान… जानें क्या

    October 31, 2025
    बिहार

    बिहार विस चुनाव 2025 : एनडीए का प्रचार जोरों पर, विकास और सुशासन पर जोर

    October 31, 2025
    बिहार

    मोकामा में चुनावी बवाल : जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर ह’त्या का आरोप

    October 31, 2025
    Latest Posts

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रांची में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

    October 31, 2025

    पलामू में किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आ’ग, लाखों का सामान जलकर खाक

    October 31, 2025

    बिहार चुनाव : NDA ने जारी किया घोषणापत्र, 25 बड़े वादों का ऐलान… जानें क्या

    October 31, 2025

    बिहार विस चुनाव 2025 : एनडीए का प्रचार जोरों पर, विकास और सुशासन पर जोर

    October 31, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर के पिलर्स पर झारखंडी कला की झलक, जल्द शुरू होगी सोहराई पेंटिंग

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.