Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 7:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : तीन कांडों में संलिप्त प्रिंस खान के पांच गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद
    झारखंड

    धनबाद : तीन कांडों में संलिप्त प्रिंस खान के पांच गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। हाल के दिनों में मटकुरिया स्थित टायर दुकान में गोली चलाने, कपड़ा व्यवसायी मो. सलीम के घर बाहर गोली चलाने एवं पांडरपल्ला निवासी मो. डब्लू अंसारी के घर पर गोलियां चलाने जैसे मामलों का उद्भेदन धनबाद पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्रिंस खान के पांच गुर्गो को गिरफ्तार भी किया है।

    पकड़े गए सभी आरोपितों को आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी संजीव कुमार ने मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में मो. अयान उर्फ नानू, मो. समीम रजा अंसारी उर्फ छोटू, राशिद जावेद उर्फ संजू, मो. अल्ताफ रजा और मो. साजिद अंसारी उर्फ बाबू शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक जब्त किया है।

    उन्होंने बताया कि ये सभी अपराधी वांटेड प्रिंस खान के कहने पर घटनाओं को अंजाम देते थे। इन तीनों घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन्हें मात्र दो से पांच हजार रुपये तक ही दिए गए थे। पुलिस अभी भी वासेपुर के दो और अपराधियों की तलाश कर रही है, जो इन तीनों घटनाओं में शामिल थे।

    पुलिस ने इनके पास से जो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, इसमें आपस में इनकी एक दूसरे से की गई बातचीत का रिकॉर्ड भी सेव है। इसके अलावा यह लोग लगातार प्रिंस खान के संपर्क में भी थे। मोबाइल से ही इसका खुलासा हुआ है। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि डब्लू अंसारी को गोली मारने में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहम्मद अयान उर्फ नानू और समीम रजा अंसारी उर्फ छोटू प्रिंस खान से सीधे आदेश लेता था। इसके बाद यह लोग बाकी शूटरों का इंतजाम करते थे।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा सिंघल मामला : 5 बॉक्स में बंद महत्वपूर्ण दस्तावेज लाए गए ईडी दफ्तर, खुल रहे राज
    Next Article राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक, 2022 को लौटाया

    Related Posts

    जामताड़ा

    आदिवासियों के संघर्ष की कहानी काफी लंबी है, आज फिर जरूरत है एक जनआंदोलन की : चंपई सोरेन

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    जमशेदपुर

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025
    Latest Posts

    आदिवासियों के संघर्ष की कहानी काफी लंबी है, आज फिर जरूरत है एक जनआंदोलन की : चंपई सोरेन

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    स्वर्णरेखा नदी से बरामद युवती की बॉडी की हुई शिनाख्त, कौन है… जानें

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.