Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 2:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी
    खेल

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9 :30 बजे शुरू होगा और टॉस सुबह 9 बजे होगा। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद कोलकाता पुलिस ने स्टेडियम और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

    साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अभी तक कोई टेस्ट हार नहीं हुई है, लेकिन भारत में उनकी टीम को पिछले 15 साल में जीत नहीं मिली है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस साल 1000 टेस्ट रन पूरे करने से सिर्फ 21 रन दूर हैं।

    हेड टू हेड आंकड़े :

    दोनों टीमों ने अब तक 44 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत ने 16 और साउथ अफ्रीका ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 10 मैच ड्रॉ रहे। भारत में 19 टेस्ट में भारत ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 5 मैच जीते।

    भारत की तरफ से गिल टॉप रन स्कोरर हैं और मोहम्मद सिराज टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ केशव महाराज टॉप विकेट टेकर हैं और वियान मुल्डर ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    टीम में बदलाव : ध्रुव जुरेल को मौका मिला है और नीतीश रेड्डी को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। असिस्टेंट कोच ने कहा कि टीम का फोकस मैच जीतने की रणनीति पर है।

    ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम :

    पिच बैलेंस्ड मानी जाती है। पहले दो दिनों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि तीसरे दिन से स्पिनरों का रोल बढ़ेगा। नवंबर में मौसम ठंडा और हल्की नमी वाला रहता है।

    टॉस के लिए खास सिक्का :

    टॉस के दौरान महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर वाला सिल्वर कॉइन इस्तेमाल किया जाएगा। कॉइन का वजन 20 ग्राम है और इसकी एक परत गोल्ड की है।

    मैच की लाइव स्ट्रीमिंग :

    मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    संभावित प्लेइंग XI :

    भारत : शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

    साउथ अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने, सेनुरन मुथुसामी, डेवाल्ड ब्रेविस, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा।

    Also Read : झारखंड में पंचायत जनप्रतिनिधियों का राजभवन के सामने दिया धरना

    First Test between India and South Africa tomorrow security tightened at Eden Gardens ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पंचायत जनप्रतिनिधियों का राजभवन के सामने दिया धरना
    Next Article गिरिडीह पुलिस ने किया पांच साइबर ठग गिरफ्तार, जामताड़ा का मुख्य सरगना भी शामिल

    Related Posts

    खेल

    चोट से उबरकर हार्दिक पांड्या करेंगे मैदान पर धमाका

    November 13, 2025
    खेल

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025
    खेल

    T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में, फाइनल अहमदाबाद में होने की संभावना

    November 10, 2025
    Latest Posts

    रांची में स्थापना दिवस पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 15 और 16 नवंबर को कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

    November 13, 2025

    जमशेदपुर के जेल चौक में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

    November 13, 2025

    झारखंड में अवैध नशीली दवाओं का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

    November 13, 2025

    गिरिडीह पुलिस ने किया पांच साइबर ठग गिरफ्तार, जामताड़ा का मुख्य सरगना भी शामिल

    November 13, 2025

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी

    November 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.