छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन

Joharlive Desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन हो गया है। उनके बेटे अमित जोगी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक दो कार्डिएक अरेस्ट (हृदय की धड़कन रुकना) आने के बाद वह रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार की दोपहर उनका निधन हो गया।

अमित जोगी ने ट्वीट किया, ’20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने अपना पिता खोया है। अजित जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया।’

Exit mobile version