Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 5:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»ट्रेन का ब्रेक फेल होने से लगी आग, टला बड़ा हादसा
    जमशेदपुर

    ट्रेन का ब्रेक फेल होने से लगी आग, टला बड़ा हादसा

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। मिली जानकारी के अनुसार घाटशिला स्टेशन के पास शनिवार को टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन (संख्या 58021/58022) में अचानक आग लग गई। तकनीकी गड़बड़ी के चलते ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोग चलती ट्रेन से कूद पड़े।

    जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह टाटानगर से खड़गपुर की ओर जा रही मेमू ट्रेन जैसे ही घाटशिला स्टेशन के निकट पहुंची, वैसे ही तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन के ब्रेक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। ट्रेन तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रही। इस दौरान ट्रेन के चक्कों और रेल पटरियों के बीच घर्षण से चिंगारियां उठने लगीं, जो कुछ ही पलों में आग का रूप ले चुकी थीं। आग और धुएं की लपटें देखकर डिब्बों में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों ने दरवाजों और खिड़कियों से बाहर झांककर मदद की गुहार लगाई, लेकिन ट्रेन रुक नहीं रही थी। कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूद पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कुछ लोगों के सामान ट्रेन में ही छूट गए। यात्री सहायता के लिए चिल्लाते रहे।

    हालांकि चालक और सहायक कर्मचारियों की सूझबूझ से अंततः ट्रेन को घाटशिला स्टेशन के नजदीक किसी तरह रोका गया। इसे बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। वे स्टेशन पर जमा होकर रेल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में पहले से तकनीकी गड़बड़ी की आशंका थी, लेकिन फिर भी उसे रवाना कर दिया गया।

    घटना के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की बात कही जा रही है।

    Also Read : पूर्वी दिल्ली में छह मंजिला इमारत ढही, चार की मौ’त, राहत कार्य जारी

    58021 ट्रेन 58022 ट्रेन fire in train ghatshila news Ghatshila station Jamshedpur incident Jamshedpur News Jharkhand Breaking News Jharkhand train news MEMU train incident panic among passengers passengers jumped from moving train Rail Accident Railway News railway safety Tatanagar train mishap Tatanagar-Kharagpur MEMU train technical glitch train 58021 train 58022 train brake failure अफरा-तफरी घाटशिला न्यूज घाटशिला स्टेशन चलती ट्रेन से कूदे यात्री जमशेदपुर समाचार जमशेदपुर हादसा झारखंड ट्रेन न्यूज झारखंड ब्रेकिंग न्यूज टाटानगर ट्रेन हादसा टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन ट्रेन ब्रेक फेल ट्रेन में आग ट्रेन में आगजनी तकनीकी गड़बड़ी मेमू ट्रेन हादसा रेल दुर्घटना रेलवे खबर रेलवे सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में अगर हिम्मत है तो…”, क्या पोस्ट कर गये बाबूलाल मरांडी… देखें
    Next Article क्षतिग्रस्त बाइक के साथ दो युवक का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.