Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Nov, 2025 ♦ 12:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ में सब्जी मार्केट में लगी आ’ग, लाखों का सामान जलकर राख
    झारखंड

    पाकुड़ में सब्जी मार्केट में लगी आ’ग, लाखों का सामान जलकर राख

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सब्जी मार्केट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास स्थित डेली सब्जी मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए मूल्य की हरी सब्जियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग सबसे पहले गणेश प्रसाद भगत की सब्जी दुकान में लगी, जहां शिमला मिर्च, मशरूम, बीन्स, गाजर और अन्य सब्जियां रखी थीं।

    दुकान में मौजूद कई महत्वपूर्ण कागजात और लगभग 50 हजार रुपए मूल्य के सब्जी क्रेट भी आग की भेंट चढ़ गए। दुकान मालिक के अनुसार, आगामी शादी-विवाह सीजन को देखते हुए उन्होंने बड़ी मात्रा में सब्जियां पश्चिम बंगाल और अन्य जिलों से मंगाई थीं, जो पूरी तरह नष्ट हो गईं।

    आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को खबर दी। आग इतनी तेज थी कि पहले स्थानीय लोग इसे बुझा नहीं सके। थोड़ी देर बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर दमकल पहुंचने की वजह से मार्केट की अन्य दुकानों तक आग फैलने का खतरा टल गया।

    स्थानीय लोगों ने आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों की हरकतों की आशंका जताई। उनका कहना है कि रात के समय कुछ लोग नशा करने के लिए मार्केट में इकट्ठा होते हैं और हो सकता है किसी ने सिगरेट या माचिस की तीली फेंक दी हो।

    नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक गणेश प्रसाद भगत ने कहा कि इस घटना ने उन्हें भारी आर्थिक झटका दिया है और आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगना जरूरी है।

    Also Read : टाटानगर स्टेशन के बाहर कार में लगी आ’ग, फिर…

    Fire breaks out in vegetable market in Pakur goods worth lakhs burnt to ashes
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन के बाहर कार में लगी आ’ग, फिर…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटानगर स्टेशन के बाहर कार में लगी आ’ग, फिर…

    November 22, 2025
    चाईबासा

    आयरन ओर से लदा डंपर ई-रिक्शा पर पलटा, दो की मौ’त, कई घायल

    November 22, 2025
    झारखंड

    DSPMU में फीस वृद्धि के विरोध, छात्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

    November 22, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में सब्जी मार्केट में लगी आ’ग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 22, 2025

    टाटानगर स्टेशन के बाहर कार में लगी आ’ग, फिर…

    November 22, 2025

    दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर, AQI 400 के पार

    November 22, 2025

    पूर्व मध्य रेल का मेगा अपडेट : 14 नई ट्रेनें, स्टेशन अपग्रेड व यात्रा हुई और भी आसान

    November 22, 2025

    आयरन ओर से लदा डंपर ई-रिक्शा पर पलटा, दो की मौ’त, कई घायल

    November 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.