Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 11:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड पुलिस मुख्यालय में लगी आग, डाटा सेंटर और उपकरण खाक
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस मुख्यालय में लगी आग, डाटा सेंटर और उपकरण खाक

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। मुख्यालय के डाटा सेंटर के ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद वायर केबल, कंप्यूटर, एसी और अन्य जरूरी उपकरण जलकर खाक हो गए।

    जानकारी के मुताबिक, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत सूचना दी गई, जिसने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    इस हादसे में डाटा सेंटर में रखे करीब 40 कंप्यूटर और 10 एयर कंडीशनर पूरी तरह से जल चुके हैं, जबकि अन्य नुकसान का आंकलन अब तक नहीं हो सका है। फिलहाल, संबंधित विभाग नुकसान के मूल्यांकन और डेटा रिकवरी की प्रक्रिया में जुटा है।

    गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब झारखंड पुलिस मुख्यालय में इस तरह की आग लगी हो। इससे पहले भी 16 नवंबर 2018 को मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आग लगी थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए थे।

    इसी तरह 22 जुलाई 2021 को भी दूसरी मंजिल पर बने सेक्शन ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। हालांकि, उस वक्त कुछ अधिकारी मौजूद थे और उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया था।

     

     

    आग लगने की घटना झारखंड आग अपडेट झारखंड आग हादसा झारखंड पुलिस आग झारखंड पुलिस खबर झारखंड पुलिस मुख्यालय झारखंड फायर ब्रिगेड झारखंड समाचार डाटा सेंटर आग धुर्वा पुलिस मुख्यालय पुलिस कार्यालय आग पुलिस कार्यालय हादसा पुलिस मुख्यालय आग पुलिस मुख्यालय घटना पुलिस मुख्यालय नुकसान पुलिस मुख्यालय शॉर्ट सर्किट पुलिस मुख्यालय हादसा रांची खबर सरकारी कार्यालय आग सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 16 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article JPSC ने निकाला दो परीक्षाओं का परिणाम, जानें इंटरव्यू की तारीख

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

    September 16, 2025
    झारखंड

    JPSC ने निकाला दो परीक्षाओं का परिणाम, जानें इंटरव्यू की तारीख

    September 16, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में अलर्ट

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

    September 16, 2025

    शेखपुरा से दानापुर के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन, 20 सितंबर को होगा अंतिम निरीक्षण

    September 16, 2025

    GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    September 16, 2025

    देहरादून और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही

    September 16, 2025

    भागलपुर का भोलानाथ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रफ्तार, रेलवे ने दे दी NOC

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.