Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 6:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में रामनवमी से पहले नौ के खिलाफ नामजद, 200 अज्ञात पर एफआईआर, जानें पूरा मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में रामनवमी से पहले नौ के खिलाफ नामजद, 200 अज्ञात पर एफआईआर, जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में पिछले 14 मार्च को मंगला जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के मामले में जिला प्रशासन ने नौ के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। लोगों ने ये जुलूस सरकार के उस आदेश के खिलाफ निकाला था, जिसमें रामनवमी के अवसर पर रिकॉर्डेड संगीत बजाने और लाठी सहित पारंपरिक हथियार ले जाने पर रोक लगाई गई है। लोगों का आरोप है कि सरकार जानबूझकर हिंदू त्योहारों में इस तरह की बाधा डालती है।

    एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन करते हुए, आंदोलनकारियों ने जुलूस के दौरान रिकॉर्डेड संगीत बजाया और 30 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल को समाप्त होने वाले रामनवमी जुलूस के दौरान भी अशांति पैदा करने की धमकी दी। सर्किल अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुरुवार को हजारीबाग सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा, ‘जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है। त्योहार के दौरान किसी को भी गड़बड़ी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।’

    लोगों पर हुई एफआईआर के विरोध में स्थानीय लोग खड़े होने लगे हैं। शुक्रवार को इसको लेकर जमकर प्रदर्शन हुआ। रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण केसरी पर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार पर रामनवमी को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि किसी भी जुलूस- पर्व में धारा-144 लगाने का औचित्य क्या है?

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा बजट सत्र : आईएएस राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सदन के मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
    Next Article बिहार : मुजफ्फरपुर से डॉक्टर पुत्र अपहरण कांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,15 घण्टे में किया बरामद

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.