Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 9:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पिता बना जल्लाद, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की गला दबाकर की ह’त्या
    क्राइम

    पिता बना जल्लाद, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की गला दबाकर की ह’त्या

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : वैशाली जिले के चकलहलाद गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने ही 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतक की शिनाख्त विश्वजीत कुमार उर्फ सन्नी (8 साल) के तौर पर की गई है, जो राजीव कुमार का पुत्र था. मिली जानकारी के अनुसार सन्नी की मां बबीता कुमारी पिछले आठ महीने से ससुराल में पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही थी. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है और लाश को चुपचाप ठिकाने लगाया जा रहा है. बबीता ने तत्काल वैशाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने डेड बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

    दहेज विवाद बना पारिवारिक विघटन का कारण

    सन्नी के नाना कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि बेटी की शादी 2008 में की गई थी. शादी के बाद से ही दहेज कम देने को लेकर विवाद चलता रहा. वर्ष 2024 में देवर की शादी के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई, जिसके कारण उनकी बेटी बबीता मायके लौट आई. इसी दौरान बेटे सन्नी की हत्या कर दी गई. उन्होंने यह भी बताया कि जब वे स्पॉट पर पहुंचे तो आरोपी पक्ष बॉडी को छिपाने की कोशिश कर रहे थे. विरोध करने पर मारपीट भी की गई. पुलिस को सूचना देने के बाद बॉडी को गंगा घाट से बरामद किया गया.

    पांच लोगों पर हत्या का आरोप

    मां बबीता कुमारी ने बेटे की हत्या के मामले में ससुराल के पांच लोगों को नामजद किया है. इनमें राजीव कुमार (पिता), विपिन कुमार (चाचा), चंदेश्वर भगत (दादा), प्रेमशीला देवी और निमा कुमारी शामिल हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर के दादा और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. वैशाली थानेदार रविंद्र पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. शेष आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा.

    Also Read : लातेहार में नक्सलियों का तांडव, एक को मा’री गो’ली, JCB और ग्रेडर फूंका

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में नक्सलियों का तांडव, एक को मा’री गो’ली, JCB और ग्रेडर फूंका
    Next Article नशे में धुत कार चलाक ने डिवाइडर में मारी टक्कर, फिर क्या हुआ… जानिए

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन : मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन, बीजेपी का ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान

    September 17, 2025
    बिहार

    अमित शाह 18 सितंबर को बिहार दौरे पर, बीजेपी कार्यकर्ताओं की तैयारी को देंगे बढ़ावा

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    Latest Posts

    पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन : मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन, बीजेपी का ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान

    September 17, 2025

    अमित शाह 18 सितंबर को बिहार दौरे पर, बीजेपी कार्यकर्ताओं की तैयारी को देंगे बढ़ावा

    September 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 17, 2025

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.