Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 10:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दूध विक्रेता पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में गहरी चोट, प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    दूध विक्रेता पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में गहरी चोट, प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा बस्ती में रविवार की सुबह दूध विक्रेता हरेंद्र पंडित पर जानलेवा हमला किया गया। घायल ने भीम सिंह और उसके साथियों पर उसपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पॉकेट में रखे करीब 20 हजार रुपए और बाइक लूट लेने की भी बात कही है। घायल अवस्था में हरेंद्र पंडित थाना पहुंचा। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर और हाथ में गहरी चोट आई है।

    घायल ने बताया- वो रोजाना की तरह दूध देने के लिए बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान कुम्हारपाड़ा शिव मंदिर के पास उसपर हमला किया गया। भीम के साथ पवन समेत अन्य लोग भी थे। जबरन उसकी बाइक रोकी और मारपीट करने लगे। पॉकेट में रखे करीब 20 हजार रुपए भी लूट लिए। लोहे के रॉड से उसपर हमला किया गया। उसकी बाइक भी बदमाश ले गए। घायल ने भीम सिंह पर उसके सिर पर पिस्तौल की बट से हमला करने का आरोप लगाया है।

    हरेंद्र ने बताया- भीम सिंह जेल जा चुका है। अब वह ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा है। इसकी शिकायत थाना में उसके द्वारा की गई है। इस कारण उसपर भीम सिंह और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया। इस मसले पर सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया- मारपीट की सूचना मिली है। घायल को इलाज के लिए एमजीएम भेजा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया- भीम सिंह और हरेंद्र पंडित के बीच पुराना विवाद है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में यूसीसी इंफ्रा आउटसोर्सिंग के पास अचानक जमीन धंसी,युवक अंदर गिरा; आग से बुरी तरह झुलसा
    Next Article भू-माफियाओं का नया खेल, महिला समूहों को पैसे देकर करवाते हैं जमीन पर कब्जा

    Related Posts

    झारखंड

    सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार बना धोखे की कहानी, दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025
    झारखंड

    धनबाद में 13 एकड़ में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

    August 3, 2025
    गिरिडीह

    झारखंड में बनने जा रहे हैं दो नए चिड़ियाघर और टाइगर सफारी

    August 3, 2025
    Latest Posts

    सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार बना धोखे की कहानी, दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025

    धनबाद में 13 एकड़ में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

    August 3, 2025

    झारखंड में बनने जा रहे हैं दो नए चिड़ियाघर और टाइगर सफारी

    August 3, 2025

    गुरपा और गझंडी स्टेशन पर फिर शुरू होगा सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव, 4 अगस्त से मिलेगी सुविधा

    August 3, 2025

    रांची में आज छह घंटे बिजली रहेगी गुल, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.