Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Oct, 2025 ♦ 12:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी आयेंगे भारत… जानें कब
    खेल

    मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी आयेंगे भारत… जानें कब

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 15, 2025Updated:August 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : फुटबॉल के ‘प्रिंस’ और अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह 12 दिसंबर की रात को ‘सिटी ऑफ जॉय’ कोलकाता पहुंचेंगे। इसके बाद मेसी मुंबई, अहमदाबाद और नई दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी यह यात्रा 15 दिसंबर को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ समाप्त होगी।

    ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया 2025’ का आयोजन

    इस दौरे का नाम ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया 2025’ रखा गया है। इवेंट के आयोजक सताद्रु दत्ता ने शुक्रवार, 15 अगस्त को न्यूज एजेंसी PTI को बताया, “मुझे मेसी को भारत लाने की अनुमति मिल गई है और मैंने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है।” उन्होंने कहा कि मेसी 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच इस दौरे के बारे में आधिकारिक पोस्ट साझा करेंगे। यह 2011 के बाद मेसी की पहली भारत यात्रा होगी।

    कोलकाता में मेसी का कार्यक्रम

    PTI की रिपोर्ट के अनुसार मेसी का दौरा 13 दिसंबर को कोलकाता में एक ‘मीट एंड ग्रीट’ समारोह से शुरू होगा, जिसमें विशेष भोजन और चाय उत्सव शामिल होगा। इसके बाद ईडन गार्डन्स में ‘GOAT कप’ नामक एक फुटबॉल मैच आयोजित होगा, जिसमें मेसी सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाईचुंग भूटिया के साथ खेलेंगे। इस दौरान पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी मेसी को सम्मानित करेंगी। उसी दिन मेसी कोलकाता से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

    मुंबई और दिल्ली में कॉन्सर्ट

    अहमदाबाद में मेसी के साथ कोई कॉन्सर्ट आयोजित नहीं होगा। हालांकि, 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता की तर्ज पर एक भव्य कॉन्सर्ट होगा, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों की मौजूदगी रहेगी। दौरे के आखिरी दिन, 15 दिसंबर को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में एक और कॉन्सर्ट होगा। उसी दिन मेसी PM नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे, जहां PM उन्हें एक विशेष तोहफा देंगे। इसके बाद मेसी उसी दिन अपने क्लब इंटर मियामी के लिए रवाना होंगे।

    भारत में मेसी के प्रशंसकों में उत्साह

    मेसी के इस दौरे से भारत में उनके लाखों प्रशंसकों में उत्साह है। यह दौरा न केवल फुटबॉल प्रेमियों के लिए, बल्कि खेल और मनोरंजन जगत के लिए भी एक यादगार पल होगा।

    Famous footballer Lionel Messi will come to India... know when Lionel Messi's India visit: 'GOAT Tour of India 2025' announced मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी आयेंगे भारत... जानें कब लियोनेल मेसी का भारत दौरा : 'GOAT टूर ऑफ इंडिया 2025' की घोषणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत ने निभाई दिशोम गुरु के दशकर्म की विधि, कराया सिर मुंडन
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर PM ने लॉन्च किया युवाओं के लिए “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना”…

    Related Posts

    खेल

    एशिया कप जीत : सूर्यकुमार यादव ने PM मोदी के बयान को सराहा, ट्रॉफी विवाद पर भी बोले

    September 29, 2025
    खेल

    एशिया कप 2025: भारत के धुरंधरों को BIG B की ‘सलामी’

    September 29, 2025
    खेल

    एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, PM मोदी ने दी बधाई

    September 29, 2025
    Latest Posts

    नगड़ी में फाय’रिंग से हड़कंप, महिला जिप सदस्य के पति समेत चार हिरासत में

    October 1, 2025

    बढ़ा दी गयी पुलिस विभाग में भर्ती की डेट… जानें डिटेल्स

    October 1, 2025

    नवरात्रि 2025 : नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा… जानें महत्व और पूजन विधि

    October 1, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 01 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 1, 2025

    गर्भवती पत्नी को मारकर कुएं में गिराया, बचाने की गुहार लगाई तो दोबारा पत्थर से मार ही डाला

    September 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.