Ranchi : रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अब एक नया आकर्षण जुड़ गया है। कोलकाता के अलीपुर प्राणी उद्यान से 6 साल की मादा जिराफ “मिस्टी” और सिल्वर फीजेंट का एक जोड़ा रांची लाया गया है। यह जीवों का आदान-प्रदान कार्यक्रम 7 अगस्त 2025 को दोनों चिड़ियाघरों के बीच संपन्न हुआ।
जिराफ ‘मिस्टी’ की लंबाई 12 फीट से अधिक है, जिसके कारण उसके लिए खास 14 फीट ऊंचा बाड़ा तैयार किया गया। कोलकाता से रांची तक इसका सफर करीब 24 घंटे में पूरा हुआ।
जैविक उद्यान के निदेशक श्री जब्बर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम काफी समय से लंबित था और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में एक नर जिराफ को भी रांची लाया जाएगा।
जिराफ के आगमन के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री परितोष उपाध्याय भी उपस्थित रहे और जिराफ को सुरक्षित नाइट शेल्टर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया में शामिल हुए।
इस आदान-प्रदान के तहत रांची से फिलहाल एक शुतुरमुर्ग को कोलकाता भेजा गया है। आगे चलकर दरियाई घोड़ा, हिमालयन काला भालू और घड़ियाल भी आदान-प्रदान के रूप में भेजे जाएंगे।
Also Read : झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…
Also Read : देशभर में 40 लाख सिम कार्ड ब्लैकलिस्ट, मोबाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Also Read : रांची नगर निगम : वेंडर मार्केट में दुकान आवंटन के लिए ई-लॉटरी 12 अगस्त को