Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 9:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»ईद मिलाद-उन-नबी आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
    धर्म/ज्योतिष

    ईद मिलाद-उन-नबी आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: देश में आज ईद मिलाद-उन-नबी मनाया जा रहा है. बता दें, इस्लाम धर्म के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के रूप में मनाते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ये त्योहार तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है.

    इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्लाम के तीसरे महीने यानि मिलाद उन-नबी की शुरुआत हो चुकी है. मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर लोग उनकी याद में जुलूस निकालते हैं. इस दिन जगह-जगह बड़े आयोजन भी किए जाते हैं.

    पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म

    पैगंबर मोहम्मद का जन्म अरब के रेगिस्तान के शहर मक्का में 571 ईस्वी में 12 तारीख को हुआ था. पैगंबर साहब के जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो चुका था. जब वह 6 वर्ष के थे तो उनकी मां की भी मृत्यु हो गई. मां के निधन के बाद पैगंबर मोहम्मद अपने चाचा अबू तालिब और दादा अबू मुतालिब के साथ रहने लगे. इनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम बीबी आमिना था. अल्लाह ने सबसे पहले पैगंबर हजरत मोहम्मद को ही पवित्र कुरान अता की थी. इसके बाद ही पैगंबर साहब ने पवित्र कुरान का संदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया.

    ईद मिलाद उन-नबी का महत्व

    ईद मिलाद उन-नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. इस दिन रात भर प्राथनाएं होती हैं और जगह-जगह जुलूस भी निकाले जाते हैं. घरों और मस्जिदों में आज कुरान पढ़ी जाती है. ईद मिलाद उन-नबी के मौके पर घर और मस्जिद को सजाया जाता है और मोहम्मद साहब के संदेशों को पढ़ा जाता है. हजरत मोहम्मद का एक ही संदेश था कि मानवता को मानने वाला ही महान होता है. आज के दिन लोग गरीबों में दान भी करते हैं. ऐसी मान्यता है कि ईद मिलाद उन-नबी के दिन दान और जकात करने से अल्लाह खुश होते हैं.

    राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई

    पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित तमाम नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। कोविन्द ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं. आइए, हम सब पैगम्‍बर मुहम्‍मद के जीवन से प्रेरणा लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें.

    पीएम मोदी ने भी दी बधाई

    पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा कि मिलाद-उन-नबी की बधाई. चारों ओर शांति और समृद्धि हो. दया और भाईचारे के गुण हमेशा कायम रहें. ईद मुबारक!

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article19 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article पैसे का प्रलोभन देकर सरकार गिराने की साजिश, रवि केजरीवाल पर JMM विधायक रामदास सोरेन ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 14 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 14, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी… जानिये

    August 13, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 13 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 13, 2025
    Latest Posts

    एम्स में फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती, CBI ने डॉक्टरों पर दर्ज की FIR

    August 14, 2025

    JSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम

    August 14, 2025

    झारखंड सरकार अब गंभीर बीमारियों के मरीजों को देगी 15 लाख तक मुफ्त इलाज

    August 14, 2025

    झारखंड में मौसम से लोग परेशान, कभी तेज धूप, तो कभी मूसलाधार बारिश… जानें आज का हाल

    August 14, 2025

    तेजस्वी यादव का सनसनीखेज खुलासा : सांसद वीणा देवी के पास दो EPIC नंबर, चुनाव आयोग पर सवाल

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.