Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 8:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»किशोरियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की कवायद पलामू में शुरू
    झारखंड

    किशोरियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की कवायद पलामू में शुरू

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले की युवतियों और छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से मेदिनीनगर टाउन थाना ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है. आज यानी सोमवार को केजी सीएम एक्सीलेंस स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्राएं टाउन थाना पहुंची, जहां उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और पुलिस कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई.

    यह कार्यक्रम SP के निर्देश और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. रविवार को हुई क्राइम मीटिंग में SP ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि वे स्कूल और कॉलेजों में जाकर विशेष रूप से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दें, ताकि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस से संपर्क कर सकें और डायल 112 जैसे आपातकालीन नंबरों का सही उपयोग समझ सकें.

    थाना

     

    कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने छात्राओं को FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस द्वारा अपराध स्थल पर पहुंचने, आरोपी की गिरफ्तारी और हिरासत की प्रक्रिया के बारे में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी. छात्राओं ने इस अनुभव को अत्यंत सकारात्मक बताया और कहा कि पहले उन्हें पुलिस से डर लगता था, लेकिन थाना भ्रमण और जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि पुलिस आम नागरिकों की रक्षक है और किसी भी समस्या की स्थिति में थाने आकर मदद प्राप्त करना अब उन्हें सरल और सुरक्षित लगता है.

    इस अवसर पर छात्राओं को जलपान भी कराया गया और उनके साथ आए शिक्षकों को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. थाना परिसर में सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे. यह पहल न केवल पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है.

    Also Read : CM नीतीश के इधर-उधर वाले बयान पर BJP का आया जवाब

    Awareness colleges crime meeting Dial 112 Emergency Situations Medininagar palamu police procedures police safety police work schools Self-Reliance SP station in-charge station tour students Town Police Station Young Women आत्मनिर्भरता आपातकालीन स्थिति कॉलेज क्राइम मीटिंग छात्राएं जागरूकता टाउन थाना डायल 112 थाना प्रभारी थाना भ्रमण पलामू पुलिस कार्य पुलिस कार्यप्रणाली पुलिस सुरक्षा मेदिनीनगर युवतियां स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल
    Next Article बोलेरो की टक्कर से दो किशोरों की मौ’त, एक गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.