Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 1:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बोले – भोगनाडीह की घटना भाजपा के षड्यंत्र का नतीजा…
    झारखंड

    शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बोले – भोगनाडीह की घटना भाजपा के षड्यंत्र का नतीजा…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ghatsila: हुल दिवस के मौके पर 30 जून को भोगनाडीह शहीद स्थल पर हुए विवाद को लेकर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार शाम घाटशिला स्थित झामुमो कार्यालय में उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना भाजपा के पूर्व नियोजित षड्यंत्र का परिणाम है।

    रामदास सोरेन ने कहा कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग कई दिन से उस क्षेत्र में कैंप कर रहे थे और अब उनमें से कुछ गिरफ्तार भी हो चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि जमशेदपुर का एक युवक वहां आखिर क्या करने गया था। मंत्री ने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज के कार्यक्रमों में जानबूझकर तनाव और विवाद की स्थिति पैदा कर रही है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो समाज ऐसे राजनीतिक चेहरों का सामाजिक बहिष्कार करेगा।

    उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि डीसी और एसपी के हस्तक्षेप से हालात संभाले गए। मंत्री ने बताया कि घटना के दौरान एसडीओ का हाथ टूट गया और दो पुलिसकर्मियों को तीर लगे, लेकिन फिर भी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उस दिन कार्यक्रम में मौजूद थे।

    इसी कार्यक्रम में मंत्री ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के आठ लाभार्थियों को चार लाख रुपये की राशि के चेक भी बांटे। यह सहायता उनके मंत्रालय की विवेकाधीन निधि से दी गई। चेक पाने वालों में हेमा पत्रों, राजेश सोरेन, अमरजीत टुडू, तारा परवीन, मनीष हेंब्रम, मेघ राय बस्के, भावना सोरेन और मृगांक रजक शामिल थे। मंत्री ने छात्रों से कहा कि इस राशि का उपयोग पढ़ाई के लिए करें और मरीज इसका उपयोग बेहतर इलाज में करें।

    इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, अर्जुन हांसदा, प्रधान सोरेन, वकील हेंब्रम, काजल डॉन और हीरा सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also read:चाईबासा में बस और हाईवा की हुई भीषण टक्कर, दर्जनों यात्री घायल…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में बस और हाईवा की हुई भीषण टक्कर, दर्जनों यात्री घायल…
    Next Article जमशेदपुर में जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस का JNAC ऑफिस के बाहर धरना…

    Related Posts

    क्राइम

    कुख्यात सरगना डब्लू सिंह ने SP के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पुलिस फाइल में दर्ज हैं 37 संगीन मामले

    August 18, 2025
    झारखंड

    धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल

    August 18, 2025
    झारखंड

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    August 18, 2025
    Latest Posts

    संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी

    August 18, 2025

    CM के OSD बनकर SP को किया कॉल, दारोगा को थानेदार बनाने का दिया निर्देश

    August 18, 2025

    त्योहारों पर इन 12 शहरों से बिहार लौटना होगा आसान, एक सितंबर से शुरू होगी विशेष बस सेवा की बुकिंग

    August 18, 2025

    कुख्यात सरगना डब्लू सिंह ने SP के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पुलिस फाइल में दर्ज हैं 37 संगीन मामले

    August 18, 2025

    NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को लेकर CM नीतीश का बड़ा ऐलान… जानें

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.