Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 9:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मनी लॉन्ड्रिंग मामला : सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
    देश

    मनी लॉन्ड्रिंग मामला : सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जैन फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें 30 मई को गिरफ्तार किया गया था।

    ईडी ने अप्रैल में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी।

    ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “स्वाति जैन, सुशीला जैन और इंदु जैन के स्वामित्व वाली विभिन्न फर्मों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की गईं। अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पर्यास इंफोसोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, वे फर्में थीं जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई।”

    जांच एजेंसी ने मंत्री के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।

    ईडी के मुताबिक, जांच में पाया गया था कि 2015-16 के दौरान सत्येंद्र जैन एक लोकसेवक थे, उनके द्वारा लाभकारी स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों को हवाला के जरिए कोलकाता बेस्ड एंट्री ऑपरेटरों को नकद ट्रांसफर के बदले शेल कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।

    ईडी ने अपने बयान में बताया कि इस रकम का उपयोग जमीन की सीधी खरीद या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद को लिए गए कर्ज की अदायगी के लिए किया गया था। जिसके बाद जांच के दौरान पीएमएलए की धारा 5 के तहत आरोपियों और उनकी कंपनियों की जमीन के रूप में 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : मेडिकल छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
    Next Article लोकसभा उपचुनाव : रामपुर और आजमगढ़ में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025
    देश

    इस अंग्रेजी अखबार के ऑफिस पर SIA की रेड, हथियार बरामद

    November 20, 2025
    देश

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ‘गंभीर’, कई इलाकों में AQI 400 पार

    November 20, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में दो दिन ठंड से राहत, फिर गिरेगा तापमान

    November 21, 2025

    पालतू कुत्ते को बांधने के बाद ED की टीम ने शुरू की रेड, एलबी सिंह का आवास पुलिस छावनी में तब्दील

    November 21, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 21 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 21, 2025

    कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के 16 ठिकानों पर ED की रेड

    November 21, 2025

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.