Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Jul, 2025 ♦ 5:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची में आज, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम हेमंत करेंगे शिरकत
    झारखंड

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची में आज, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम हेमंत करेंगे शिरकत

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीती रात 10:20 बजे रांची पहुंचे। वे 10 जुलाई यानी आज होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर अमित शाह ने गाड़ी से उतरकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान “जय श्रीराम” और “अमित शाह जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।

    Union Home Minister Amit Shah

    मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के CM हेमंत सोरेन भी बुधवार देर शाम दिल्ली से रांची लौट आए। वे अपने पिता शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से दिल्ली में रह रहे थे। मुख्यमंत्री सोरेन भी 10 जुलाई को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे।

    Union Home Minister Amit Shah

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा और मंत्री मुकेश महालिंग भी रांची पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और सीधे होटल रवाना हो गए। पश्चिम बंगाल की ओर से वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में हिस्सा लेंगी। उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि अब तक किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर बैठक में चर्चा होगी। झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एयरपोर्ट पर चंद्रिमा भट्टाचार्य का स्वागत किया।

    Union Home Minister Amit Shah

    Also Read : झारखंड में मूसलधार बारिश का कहर, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Also Read :  लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    Amit shah Amit Shah visit BJP Ranchi Chandrima Bhattacharya Eastern Zonal Council Hemant Soren Indian politics Jharkhand Politics Mohan Charan Majhi Mukesh Mahaling Odisha CM parvati parida political meeting Radisson Blu Ranchi ranchi Ranchi Airport regional council meeting Shibu soren Shilpi Neha Tirkey Varun Sahu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मूसलधार बारिश का कहर, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी
    Next Article अपराधियों ने किराना व्यवसायी को मा’री गो’ली, SIT गठित

    Related Posts

    झारखंड

    संजीव चोपड़ा का हजारीबाग दौरा पूरा, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    July 10, 2025
    गिरिडीह

    पूड़ियां तलते दिखे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    July 10, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा, बहन-बहनोई पर गंभीर आरोप

    July 10, 2025
    Latest Posts

    संजीव चोपड़ा का हजारीबाग दौरा पूरा, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    July 10, 2025

    पूड़ियां तलते दिखे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    July 10, 2025

    जमशेदपुर में गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा, बहन-बहनोई पर गंभीर आरोप

    July 10, 2025

    बंद घर में लाखों की सेंधमारी, पुलिस जांच में जुटी

    July 10, 2025

    के. राजू ने किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, राजीव गांधी के नाम पर होगा भवन

    July 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.