Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Nov, 2025 ♦ 12:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई घायल
    बिहार

    छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई घायल

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 18, 2025Updated:November 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के यारपुर डोमखाना इलाके में बीती देर रात पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। पुलिस को अवैध शराब की बड़ी खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी और छापेमारी करने पहुंची थी।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और कई बोतलें बरामद कीं। जैसे ही पुलिस टीम लौट रही थी, भीड़ ने गिरफ्तारी को रोकने का प्रयास किया। उपद्रवियों ने पुलिस और उत्पाद टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। इसमें 3-4 पुलिसकर्मी हल्के घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

    दो-तीन थानों की अतिरिक्त फोर्स के आने पर पुलिस ने इलाके में दोबारा दबिश दी। इस कार्रवाई में दो और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    स्थानीय लोगों के अनुसार यारपुर डोमखाना में लंबे समय से शराब का अवैध नेटवर्क सक्रिय है। कार्रवाई के बावजूद तस्कर लगातार सक्रिय रहते हैं। फिलहाल इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और लगातार छापेमारी जारी है।

    Also Read : IPL 2026 : मिनी ऑक्शन से पहले पैट कमिंस बने SRH के कप्तान, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

    During the raid injuring several miscreants pelted stones at the police team कई घायल छापेमारी के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर किया पथराव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2026 : मिनी ऑक्शन से पहले पैट कमिंस बने SRH के कप्तान, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा
    Next Article बिहार विस चुनाव 2025: आयोग ने जारी किया प्रारंभिक इंडेक्स कार्ड, कुछ आंकड़े अभी अधूरे

    Related Posts

    बिहार

    बेकाबू होकर नदी में गिरा कंटेनर, फिर जो हुआ… जानें

    November 18, 2025
    बिहार

    पुल पर स्कॉर्पियो से अचानक निकलने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी

    November 18, 2025
    बिहार

    बिहार विस चुनाव 2025: आयोग ने जारी किया प्रारंभिक इंडेक्स कार्ड, कुछ आंकड़े अभी अधूरे

    November 18, 2025
    Latest Posts

    बेकाबू होकर नदी में गिरा कंटेनर, फिर जो हुआ… जानें

    November 18, 2025

    सर्दियों में नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदे… जानें

    November 18, 2025

    सुकमा-आंध्र प्रदेश में मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

    November 18, 2025

    सर्द शुरू होते ही रूम हीटर की बाजार में लौटी रौनक, बेहतर कंपनी को चुने ऐसे…

    November 18, 2025

    पुल पर स्कॉर्पियो से अचानक निकलने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी

    November 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.